• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह बने पापा, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

Writer D by Writer D
03/04/2025
in उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
Sharad Singh

Sharad Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो वर्ष पहले जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह (Sharad Singh) के घर बेटे का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया है। शरद सिंह का कहना है कि पिता बनने पर उन्हें बहुत खुशी हुई है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विषम परिस्थितियों से निकलकर आज जो खुशी मिली है वह शब्दों में बयां नहीं हो सकती।

आपको बता दें कि काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह ने वर्ष 2021-22 में जेंडर बदलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। दरअसल, लड़की होने के बाद भी वह लड़कों की तरह थी। ऐसे में उन्होंने लखनऊ में हार्मोन थेरेपी करवाई, जिससे उनके चेहरे पर दाढ़ी उग आई थी। आवाज भी भारी हो गई थी।

वर्ष 2023 की शुरुआत में उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी करा कर जेंडर बदलवा लिया था। वहीं, 27 जून 2023 को तत्कालीन डीएम उमेश प्रताप सिंह ने उन्हें जेंडर बदलवाने का प्रमाण पत्र शरद सिंह के नाम से दिया था।

इसके बाद खुदागंज के नवादा दारोबस्त गांव के निवासी शरद सिंह ने 23 नवंबर 2023 को पीलीभीत के देवहा गांव निवासी महिला मित्र सविता सिंह से शादी कर ली थी। कल यानी बुधवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सविता सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को ऑपरेशन से उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

सरिता सिंह से शरद सिंह (Sharad Singh) तक का सफर

शरद सिंह (Sharad Singh) ने बताया कि मेरी पत्नी सविता सिंह ने 10 से 15 साल पहले खुली आंखों से जो सपना देखा था, आज वह सकार हुआ है। शरद के मुताबिक, उनके परिवार में 26 साल बाद पुत्र का जन्म हुआ है। हर इंसान का सपना होता है कि उसे संतान का सुख की प्राप्ति हो लेकिन जिन परिस्थितियों से निकलकर पिता बनने का सुख मिला है वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। शरद फिलहाल विकासखंड ददरौल के प्राथमिक विद्यालय सतवा खुर्द में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।

वीरता के साथ अब विकास का भी इतिहास रच रहा बुंदेलखंड

सरिता से शरद बने टीचर हमेशा से लड़के की वेशभूषा में रहते थे। जिसके चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के ताने भी सुनने पड़े। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी कराकर अपना जेंडर चेंज करवा लिया। इसके बाद जिला अधिकारी के यहां आवेदन किया और लिंग परिवर्तन का प्रमाण पत्र और पहचान पत्र हासिल कर लिया।

Tags: shahjhanpur newsSharad Singh
Previous Post

वीरता के साथ अब विकास का भी इतिहास रच रहा बुंदेलखंड

Next Post

यहां बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
Next Post
Ola-Uber

यहां बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

यह भी पढ़ें

Kanpur Court

कानपुर न्यायालय के बाहर से फरार हुआ गैंगस्टर

29/03/2024
narayan rane

केंद्रीय मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलवाती अस्पताल में भर्ती

27/05/2022
NTA Neat

यूजीसी नेट 2020 जून परीक्षा के परिणाम घोषित ugcnet.nta.nic.in पर

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version