• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑल टाइम हाई ओपनिंग रिकॉर्ड पर शेयर बाजार, निफ्टी मजबूती के नए शिखर पर

Writer D by Writer D
16/07/2024
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज भी जारी है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने मजबूती का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। हालांकि पहले घंटे के कारोबार के दौरान बाजार को रुक-रुक कर बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद शेयर बाजार (Share Market) के दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर 2.67 प्रतिशत से लेकर 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.42 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,224 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,459 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 765 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 66.63 अंक उछल कर ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 80,731.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,854.46 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में तेजी, रिकॉर्ड हाई पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

बाजार (Share Market) में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 151. 32 अंक की बढ़त के साथ 80,816.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 29.20 अंक की तेजी के साथ ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 24,615.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार (Share Market) खुलने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में एक बार इस सूचकांक में मामूली गिरावट भी आई। लेकिन थोड़ी ही देर में खरीदारों ने दोबारा लिवाली शुरू कर दी, जिससे ये सूचकांक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 24,650.05 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 52.20 अंक की तेजी के साथ 24,638.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 145.52 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,664.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 84.55 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

इस देश में लॉन्च हुई सीरम इंस्टीट्यूट की मलेरिया वैक्सीन, जानें एक डोज की कीमत

Next Post

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे सीएम योगी, जाना हालचाल

Writer D

Writer D

Related Posts

petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
neerav modi
Business

ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को दिया झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज

26/03/2026
Gold
Business

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

23/03/2026
Gautam Singhania
Business

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

21/03/2026
Gold
Business

सोना के बढे दाम, चांदी ने भी तरेरी आंखें

18/03/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे सीएम योगी, जाना हालचाल

यह भी पढ़ें

mission shakti 3.0

नए कलेवर में नजर आएगा मिशन शक्ति अभियान का अगला चरण

29/07/2021
Breast

इन उपायों को आजमाकर पाएं बड़े और आकर्षक स्तन, पर्सनैलिटी में आएगा निखार

24/01/2022
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टेस्ट की कीमत पर केंद्र व राज्य सरकारों को जारी की नोटिस

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version