• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी, रिकॉर्ड हाई पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Writer D by Writer D
15/07/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में मुनाफा वसूली के चक्कर में मामूली बिकवाली भी हुई। लेकिन शेयर बाजार (Share Market) लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर 2.93 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.21 प्रतिशत से लेकर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,261 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 977 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,284 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 167.20 अंक उछल कर ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 80,686.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक 80,556.97 अंक तक गिर गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने थोड़ी ही देर में ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 148.88 अंक की तेजी के साथ 80,668.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

‘… कोमा में जा सकते है केजरीवाल’, मेडिकल रिपोर्ट पर AAP का बड़ा बयान

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में भी आज ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 85.45 अंक की तेजी के साथ 24,587.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। हालांकि खरीदारी के सपोर्ट के कारण ये सूचकांक लगातार हरे निशान में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 66.40 अंक की बढ़त के साथ 24,568.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 622 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,519.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 186.20 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,502.15 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

‘… कोमा में जा सकते है केजरीवाल’, मेडिकल रिपोर्ट पर AAP का बड़ा बयान

Next Post

बिजली की सर्वाधिक आपूर्ति करने में यूपी बना नंबर वन

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Gold
Business

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

10/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

10/07/2026
Next Post
Electricity

बिजली की सर्वाधिक आपूर्ति करने में यूपी बना नंबर वन

यह भी पढ़ें

Dismissed constable Alok Singh arrested in cough syrup case

STF को बड़ी सफलता, कफ सिरप केस में बर्खास्त सिपाही लखनऊ से अरेस्ट

02/12/2025

कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

27/05/2021
दिवाली Diwali

दिवाली पर बन रहा है सौभाग्यशाली योग, जानें पूजन की सही तिथि और मुहूर्त

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version