• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की बात मानने से कोई सरकार छोटी नहीं होती : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Desk by Desk
04/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
दीपेंद्र सिंह हुड्डा Deepender Singh Hooda

दीपेंद्र सिंह हुड्डा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले दो महीने से ज्यादा वक्त से किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच राज्यसभा में किसान आंदोलन का समर्थन और कृषि बिल का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जितने किसानों की किसान आंदोलन के दौरान मौत हुई है, उसका आंकड़ा राज्यसभा में सामने रखा।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को लेकर नाराज हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद अपने गृहक्षेत्र में ही सभा नहीं कर पाए। जो किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं, वह रामलीला मैदान में आंदोलन करने के लिए आ रहे थे लेकिन जब इनको नहीं आने दिया गया तो इन्हें जहां रोका गया, ये वहीं बैठ गए।

ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, ये है आरोप

हुड्डा ने कहा कि बातचीत होती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 11वीं दौर की बातचीत के दौरान किसान 5 घंटे बैठे रहे लेकिन कुछ नहीं बताया। बाद में बताया गया कि सरकार की तरफ से बातचीत खत्म हो गई है। 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जो हुआ वह असहनीय है, जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

26 तारीख की घटना के बाद झूठे मुकदमे बनाए गए, किसान आंदोलन को बदनाम किया गया

हुड्डा ने कहा कि 26 तारीख की घटना के बाद झूठे मुकदमे बनाए गए, किसान आंदोलन को बदनाम किया गया है। आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी और देशद्रोही बताया गया। किसानों के लिए कहा गया कि यह गद्दार हैं। चीन और पाकिस्तान से उनके पास पैसा आ रहा है।

उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन पहले एक आशा जगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं एक टेलीफोन कॉल की दूरी पर हूं। उसके बाद से 3-4 दिनों में क्या हुआ? प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद उल्टा यह हुआ कि वहां पर मोटी-मोटी कटीले तारें लगा दी गईं और कंक्रीट की बैरिकेडिंग लगा दी गई। पानी, बिजली काट दिया गया और शौचालय हटा दिए गए।

हुड्डा ने कहा कि अपनी प्रजा की बात मानने से कोई शासक है या सरकार छोटी नहीं होती। सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की बात माननी चाहिए। सरकार आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है तो हमारे देश को आत्मनिर्भर किसानों ने भी बनाया है।

Tags: Deepender Singh Hoodafarmers protestNo government is smaller than obeying the publicRajya Sabhaकांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डाकिसान आंदोलनकृषि बिल का विरोधजनता की बात मानने से कोई सरकार छोटी नहीं होतीदीपेंद्र सिंह हुड्डाराज्यसभा
Previous Post

केंद्र ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकारों पर डाला डाका : मनीष सिसोदिया

Next Post

BPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

Desk

Desk

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
Next Post
BPSC

BPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

जहरीला फल खाने से 49 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

04/12/2021
Hanuman Jayanti

इस दिन मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, इस मुहूर्त में करें पूजा

13/04/2024
bus collided

आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी बस, तीन की मौत

19/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version