• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 160 अंक नीचे फिसला

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Business, Main Slider, ख़ास खबर
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार के शुरुआती पलों में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बिकवाली के दबाव में लाल निशान में पहुंच गए। शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा बना हुआ है कि दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में गिरकर ही कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 36.67 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 60,755.38 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स अगले 1 मिनट में ही करीब 160 अंक गिरकर 60,595.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर कुछ खरीदारी भी हुई, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बाजार पर बिकवाल हावी हो गए। जिसकी वजह से आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 60,433.88 अंक तक फिसल गया।

बाजार में इस तेज गिरावट के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी शुरू की और सेंसेक्स को 60,600 अंक के करीब तक पहुंचा दिया लेकिन इसके बाद बाजार में दोबारा बिकवाली शुरू हो गई। शेयर बाजार में लगातार खरीद और बिक्री का दौर जारी है। जिसमें फिलहाल बिकवाल हावी होते हुए नजर आ रहे हैं। खरीद बिक्री के बीच दोपहर 11 बजे सेंसेक्स 204.08 अंक की कमजोरी के साथ 60,514.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 17.60 अंक की मजबूती के साथ 18,127.05 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी में तेज उतार-चढ़ाव की शुरुआत हो गई। बिकवाली के दबाव में पहले निफ्टी में गिरावट आई, लेकिन शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी को खरीदारी का सहारा मिल गया, जिसके कारण ये सूचकांक उछलकर 18,132.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में शुरू हुई बिकवाली ने अगले 10 मिनट में ही निफ्टी को सुबह के सर्वोच्च स्तर से करीब एक सौ अंक नीचे धकेल दिया, जिसके कारण ये सूचकांक 18,033.40 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस गिरावट के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बाजार को संभालने की कोशिश की, जिससे निफ्टी की स्थिति में काफी सुधार भी हुआ। डीआईआई की कोशिशों के बावजूद बाजार में अभी भी बिकवाली का दौर जारी है, जिसकी वजह से निफ्टी दोपहर 11 बजे 46.55 अंक की कमजोरी के साथ 18,062 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 32.02 अंक की मजबूती के साथ 60,718.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.70 अंक की तेजी के साथ 18,109.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 187.70 अंक की उछाल और 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,903.41 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.88 फीसदी की कमजोरी और 158.60 अंक की गिरावट के साथ 17,950.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

‘टिप टिप पानी बरसा’ में इस अंदाज में गोविंदा ने किया डांस, फैंस बोले- किंग इज बैक

Next Post

पीएम मोदी से पहले सपाइयों ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का ‘उद्घाटन’, चलाई साइकिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sooji Veg Tikka
Main Slider

आज लें इस शानदार डिश स्वाद, पूरा दिन छाया रहेगा खुमार

19/02/2026
winter care
Main Slider

चेहरे को रखना है खूबसूरत, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

19/02/2026
earphones
फैशन/शैली

इनका ज्यादा इस्तेमाल कानों को पहुंचा सकता है नुकसान

19/02/2026
coconut oil
Main Slider

आपकी स्किन की हर समस्या का इलाज है ये जादुई तेल

19/02/2026
CM Dhami
Main Slider

देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

18/02/2026
Next Post

पीएम मोदी से पहले सपाइयों ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 'उद्घाटन', चलाई साइकिल

यह भी पढ़ें

bollywood actor kunal kemmu

कुणाल को सोहा की अंग्रेजी समझने के लिए बीच में ही रोकनी पड़ी थी लड़ाई

18/10/2020
PM Kisan Yojana

किसानों के लिए संजीवनी बनी पीएम किसान सम्मान निधि योजना

10/01/2023

T20 WC: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version