• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20 WC: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूज़ीलैंड ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप के ग्रुप दो मुकाबले में रविवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से शिकस्त दे दी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। भारत का लगातार दूसरी हार के साथ सेमीफाइनल में जाने का सपना लगभग टूट गया है।

न्यूज़ीलैंड ने भारत को 20 ओवर में सात विकेट पर 110 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 14.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की।

जसप्रीत बुमराह ने न्यूज़ीलैंड के दोनों विकेट गिराए। बुमराह ने मार्टिन गुप्तिल को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। लेकिन इसके बाद डेरिल मिशेल ने कप्तान केन विलियम्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 72 रन की मैच विजयी साझेदारी की।

बुमराह ने मिशेल को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिशेल ने 35 गेंदों पर 49 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए। विलियम्सन का साथ देने उतरे डेवोन कॉन्वे। दोनों ने 14.3 ओवर में न्यूज़ीलैंड को जीत दिला दी। विलियम्सन ने 31 गेंदों पर नाबाद 33 रन में तीन चौके लगाए जबकि कॉन्वे दो रन पर नाबाद रहे। भारत की तरफ से बुमराह ने 19 रन पर दो विकेट हासिल किये।

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने ओपनिंग में लोकेश राहुल के साथ रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को उतारा। किशन ने आठ गेंदों में एक चौका लगाया लेकिन एक बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डेरिल मिशेल को बॉउंड्री पर कैच थमा बैठे। भारत का पहला विकेट 11 के स्कोर पर गिरा।

तीसरे बल्लेबाज के रूप में उतरे रोहित शर्मा ने आने के साथ ही ट्रेंट बोल्ट की बाउंसर को हुक किया लेकिन बॉउंड्री पर खड़े फील्डर ने आसान कैच टपका दिया। हालांकि रोहित इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर लेग स्पिनर ईश सोढी की गेंद पर मार्टिन गुप्तिल को कैच थमा बैठे। कप्तान विराट कोहली से खासी उम्मीदें थीं लेकिन 17 गेंदों में बिना किसी बॉउंड्री के नौ रन बनाकर वह सोढी का दूसरा शिकार बन गए। सोढी अपने जन्मदिन पर प्लेयर ऑफ द मैच बन गए।

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 19 गेंदों में बिना किसी बॉउंड्री के 12 रन बनाकर एडम मिल्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए। पंत का विकेट 70 के स्कोर पर गिरा। हार्दिक पांड्या ने कोई बड़ा शॉट नहीं खेला और 24 गेंदों में एक चौके के सहारे 23 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गुप्तिल को कैच दे बैठे।

शार्दुल ठाकुर तीन गेंद खेलकर अपना खाता नहीं खोल पाए और बोल्ट की गेंद पर गुप्तिल के हाथों लपके गए। रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। जडेजा को आखिरी गेंद पर जीवनदान मिला।

न्यूज़ीलैंड की तरफ से बोल्ट ने 20 रन पर तीन विकेट और सोढी ने 17 रन पर दो विकेट लिए जबकि एक एक विकेट टिम साउदी और एडम मिल्ने को मिला।

Tags: BCCIsports newsT20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

सरदार पटेल हिंदुस्तान के पीएम होते तो देश की तस्वीर भी दूसरी होती : शिवपाल

Next Post

हरीश रावत ने संघ प्रचारक व विहिप के दिग्गज नेता को बनाया अपना बूथ-प्रबंधन सलाहकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post

हरीश रावत ने संघ प्रचारक व विहिप के दिग्गज नेता को बनाया अपना बूथ-प्रबंधन सलाहकार

यह भी पढ़ें

न बैंड-बाजा न बारात… सिटी मजिस्ट्रेट और आर्मी मेजर ने मात्र 500 रुपये में की शादी

13/07/2021
CM Yogi

परिवहन विभागः यूपी को कई बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी

05/09/2025
Sakat Chauth

आज रखा जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

05/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version