• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरदार पटेल हिंदुस्तान के पीएम होते तो देश की तस्वीर भी दूसरी होती : शिवपाल

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी मिलने के बाद अगर देश की बागडोर सरदार बल्लभ भाई पटेल के हाथों में आई होती तो मुल्क का बंटवारा भी न होता और देश की तस्वीर भी दूसरी होती। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया।

सरदार पटेल विचार मंच के तत्वावधान में कर्मक्षेत्र महाविद्यालय प्रांगण में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल जी एक महापुरुष थे और महापुरुष कभी मरा नहीं करते बल्कि उनके द्वारा दिये विचार और आदर्शों के माध्यम से वे सदैव हमारे बीच जीवित रहते हैं। गांधी जी के बाद सरदार पटेल ने ही भारत की आजादी और स्वाभिमान के लिए सर्वाधिक योगदान दिया।

कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल और हमारे कूर्मि क्षत्रिय समाज को जो सम्मान दिया है, उसके लिये सरदार पटेल विचार मंच और समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

हमारे CM लैपटॉप और मोबाइल चलाना नहीं जानते तो युवाओं की बात कैसे समझेंगे : अखिलेश

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त आईएसएस उमेश चन्द्रा, राष्ट्रीय कवि शिवकुमार व्यास, राम विनोद सिंह, नगर पालिका परिषद इटावा की चेयरमैन नौशाबा फुरकान, सभासद सचिन वर्मा, शायर रौनक इटावी का मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह ने सरदार पटेल अलंकरण से सम्मान किया। मंच पर पांच हिन्दू व पांच मुस्लिम महिलाओं को साड़ी व सूट भी वितरित किये गये।

इस अवसर पर संजीव पटेल के निर्देशन में सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में शिवपाल सिंह ने अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ योगिता चौहान ने सरस्वती वंदना से किया। मयंक विधौलिया, बाराबंकी से आये शिव कुमार व्यास, राजीव पाण्डेय, रौनक इटावी, बाल रचनाकार ईशान देव ने काव्य पाठ्य किया। शिवपाल सिंह ने कवियों को भी सम्मानित किया।

समारोह में पूूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, कूर्मि युवा महासंघ के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा व श्रीकृष्ण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Tags: Etawah newspolitical newsshivpal yadavup news
Previous Post

हमने राम का नाम गरीबों की सेवा के साथ जोड़ा : सीएम योगी

Next Post

T20 WC: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
Next Post

T20 WC: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

यह भी पढ़ें

kareena kapoor

तैमूर अली खान के लिए मां करीना कपूर खान ने रखी हैलोवीन पार्टी

02/11/2020
SIT will investigate the death of Congress worker Prabhat Pandey

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करेगी SIT, अजय राय से भी हो सकती है पूछताछ

21/12/2024
Khesari

खेसारी के गाने ‘बदल गईली काजल’ ने मचाई धूम, 2 करोड़ से अधिक व्यूज

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version