• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रखा जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

Writer D by Writer D
05/11/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sakat Chauth

Sakat Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चतुर्थी व्रत (Vinayaka Chaturthi) के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। बता दें कि प्रत्येक माह की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी अथवा विनायक चतुर्थी व्रत का पालन किया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत का पालन किया जाएगा, जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं, तिथि और शुभ मुहूर्त।

विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का शुभारंभ 4 नवंबर रात्रि 11:24 पर होगा और इस तिथि का समापन 6 नवंबर मध्य रात्रि 12:16 पर हो जाएगा। ऐसे में विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत का पालन 5 नवंबर 2024, मंगलवार के दिन किया जाएगा।

विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) पूजा मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत के दिन भगवान गणेश की उपासना अभिजीत मुहूर्त में की जाती है, जो सुबह 11:40 से दोपहर 12:30 के बीच रहेगा। वहीं दान-पुण्य के लिए भी इस मुहूर्त को उत्तम कहा जाता है। इसके साथ इस विशेष दिन पर रवि युग का निर्माण हो रहा है जो सुबह 6:30 से सुबह 9:40 तक रहेगा। इस दौरान स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।

विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत का क्या है महत्व

शास्त्रों में विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत के महत्व को विस्तार से बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है व जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश को ज्ञान का देवता भी कहा जाता है, इसलिए यह व्रत छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस विशेष दिन पर दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Tags: Vinayaka Chaturthi muhuratVinayaka Chaturthi puja vidhiVinayaka Chaturthi upaay
Previous Post

छठ पूजा आज, नहाय खाय से शुरू होगा व्रत का शुभारंभ

Next Post

छठ पूजा में घाट पर नहीं जा पा रहीं तो घर में ऐसे करें पूजा, इस तरह दें सूर्य देव को अर्घ्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Dry Skin
फैशन/शैली

रूखी त्वचा से मिलेगा निजात, करें इस फल का इस्तेमाल

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Next Post
Sandhya Arghya

छठ पूजा में घाट पर नहीं जा पा रहीं तो घर में ऐसे करें पूजा, इस तरह दें सूर्य देव को अर्घ्य

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, किशोर की मौत

17/05/2022
cm yogi

स्वयं सहायता समूहों को एक जनपद-एक उत्पाद योजना के उत्पादों से भी जोड़ा जाए : योगी

20/12/2020
AK Sharma

नगर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में 653 शिकायते निस्तारित: एके शर्मा

26/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version