• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की दहशत से शेयर मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Writer D by Writer D
23/12/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्लोबल मार्केट में जोरदार गिरावट और कोरोना संक्रमण के डर की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार करीब एक प्रतिशत तक नीचे लुढ़क चुका है। बाजार ने आज बड़ी कमजोरी के साथ ही कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बीच में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत और निफ्टी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे के कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) में फार्मास्युटिकल्स सेक्टर के शेयरों में आमतौर पर बढ़त नजर आ रही थी। स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से फार्मा सेक्टर के अलावा कुछ चुनिंदा शेयर ही आज बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज, सिप्ला, सन फार्मास्यूटिकल्स, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और नेस्ले के शेयर 3.09 प्रतिशत से लेकर 0.55 प्रतिशत तक की तेजी बनाए हुए थे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 3.70 प्रतिशत से लेकर 2.65 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,986 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 186 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,800 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 2 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 28 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

वैश्विक दबाव के कारण बने निराशाजनक माहौल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने भी आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सेंसेक्स 620.66 अंक टूटकर 60,205.56 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनट में सेंसेक्स ने 60,546.88 अंक तक की छलांग लगाई, लेकिन इसके बाद बिकवाली के दबाव में इस सूचकांक में तेज गिरावट आ गई।

सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कारोबार के बीच में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की। लेकिन आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव इतना तेज हो गया कि सेंसेक्स दोबारा गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 561.08 अंक की कमजोरी के साथ 60,265.14 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज निराशाजनक माहौल में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 149.70 अंक टूटकर 17,977.65 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनट में इस सूचकांक में भी तेजी का रुख नजर आया, जिससे निफ्टी उछलकर 18,050.45 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक में भी गिरावट आ गई। हालांकि बीच में कुछ देर के लिए खरीदारों ने तेज लिवाली करके निफ्टी की चाल को ऊपर ले जाने की कोशिश भी की। लेकिन आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव इतना तेज हो गया कि ये सूचकांक एक बार फिर तेजी से नीचे गिरने लगा।

बिकवाली के दबाव की वजह से सुबह 10 बजे के करीब निफ्टी गिरकर 17,936.65 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 188.10 अंक की गिरावट के साथ 17,739.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बड़ा फर्जीवाड़ा का खुलासा, 28 डॉक्टरों के नाम रजिस्टर्ड है 90 हॉस्पिटल और पैथलॉजी

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 736.61 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,089.61 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 150.10 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,977.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 241.02 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,826.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 71.75 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,127.35 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Next Post

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुईं लोकसभा-राज्यसभा, 6 दिन पहले ही खत्म हुआ शीतकालीन सत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Next Post
Parliament

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुईं लोकसभा-राज्यसभा, 6 दिन पहले ही खत्म हुआ शीतकालीन सत्र

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

कुंभ 2027 और नए वित्तीय कार्यों पर फोकस, सचिव समिति को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

09/02/2026
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गोविन्ददेवजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

18/12/2024
CM Yogi

मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

23/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version