• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुईं लोकसभा-राज्यसभा, 6 दिन पहले ही खत्म हुआ शीतकालीन सत्र

Writer D by Writer D
23/12/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Parliament

Parliament

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद (Parliament) का शीतकालीन सत्र अपने तय समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है। लोकसभा (Loksabha) और राज्य सभा (Rajya Sabha)  की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गईं हैं। लोक सभा में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हुए कामकाज की जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस सदन में शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें हुईं, जो 68 घंटे 42 मिनट तक चलीं। वहीं सदन में चालू सत्र की कार्य उत्पादकता 97 प्रतिशत रही। इस सत्र में लोकसभा में9 सरकारी विधेयक पुरःस्थापित किए गए और कुल मिलाकर 7 विधेयक पारित हुए।

लोकसभा में इस दौरान तमाम दलों के सांसदों ने लोक महत्व के 374 मामले उठाए। वहीं, 20 और 21 दिसंबर को सदन की ओर से देश में मादक द्रव्यों के बढ़ते उपयोग की समस्या के महत्वपूर्ण विषय पर नियम 193 के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा हुई। इस चर्चा में सदन के 51 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही ये चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर के साथ खत्म हुई।

1811 पत्रों को सभा पटल पर रखा गया

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान सरकार के मंत्रियों द्वारा 43 वक्तव्य दिए गए, 1811 पत्रों को सभा पटल पर रखा गया। उन्होंने सदन की कार्यवाही में सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री और सभी दलों के नेताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

तय समय से पहले स्थगित हुआ सत्र

बता दें कि पहले संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित थीं, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

कोरोना की दहशत से शेयर मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

इससे पहले आज छपरा जहरीली शराब कांड में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बिहार बीजेपी के सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

Tags: # Loksabha#National newsParliamentrajyasabhaWinter Session
Previous Post

कोरोना की दहशत से शेयर मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Next Post

किसानों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही केन्द्र- राज्य सरकार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Next Post
CM Yogi

किसानों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही केन्द्र- राज्य सरकार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

missing school manager found

रहस्मय ढंग से लापता स्कूल प्रबंधक आगरा से सकुशल बरामद, जांच में जुटी पुलिस

06/03/2021
sonia gandi

मानसून सत्र : कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक जारी

08/09/2020
The body of CRPF inspector was found in the car

सेंट्रल स्टेशन पर पार्किंग में गाड़ी में मिला CRPF इंस्पेक्टर का शव, पत्नी ने लगाएं ये आरोप

30/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version