• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आरोपी के एनकाउंटर के लिए पुलिस को बधाई, लेकिन…’, बदायूं डबल मर्डर केस पर बोले शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
20/03/2024
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, संभल
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बदायूं में हुए दो मासूम बच्चों की हत्या (Badaun Double Murder) के मामले में रिएक्ट किया है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए पुलिस-प्रशासन से सख्त एक्शन लेने की मांग की है। साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा है। शिवपाल ने कहा कि इस सरकार में लॉ-एंड-ऑर्डर बिल्कुल फेल है।

बता दें कि शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। आज वो संभल दौरे पर हैं। यहां बातचीत के दौरान जब उनसे बदायूं डबल मर्डर (Badaun Double Murder) के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद और निंदनीय घटना हुई है। सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन ऐसी घटनाओं से पता लगता है कि इस सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। लॉ-एंड-ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त है।

वहीं, हत्यारोपी साजिद के एनकाउंटर में मारे जाने के सवाल पर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि इस कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई देते हैं, लेकिन इस घटना का पर्दाफाश भी होना चाहिए। आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। एक आरोपी अभी फरार है और एक का एनकाउंटर हुआ है। इसका खुलासा जरूर होना चाहिए।

बदायूं में डबल मर्डर (Badaun Double Murder) से सनसनी

गौरतलब है कि बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो बच्चों की हत्या कर दी गई। आरोपी साजिद-जावेद ने घर में घुसकर दो बच्चों को धारदार हथियार से काट डाला। डबल मर्डर के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ और आगजनी हुई। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए एसएसपी समेत पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।

वहीं, देर रात पुलिस ने एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मारा गिराया। जबकि, दूसरा आरोपी जावेद फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

नाई ने घर में घुसकर दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

मामले में बदायूं के SSP आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के सामने रखता था। पीड़ित के घर में आना-जाना भी था। कल (19 मार्च) शाम 7:30 बजे वो घर के अंदर गया और छत पर खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया, इसमें दो बच्चों की मौत गई। बाद में पुलिस ने उसका पीछा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में साजिद मारा गया। फिलहाल, फरार जावेद की तलाश की जा रही है।

Tags: Badaun Double Murdersambhal newsshivpal yadavup news
Previous Post

इस दिन घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

Next Post

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे ऋषभ पंत

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Rishabh Pant

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

कृषि प्रधान राज्यों के लिए नई उम्मीद- साय

26/07/2025
Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, चांद के सफर पर निकला यान

14/07/2023

मनुष्य के अंदर कूट कूट कर नहीं भरी होनी चाहिए ये एक चीज

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version