• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चूरन चटनी खाने वाले व्यक्ति ने बहुत से लोगों का हाजमा दुरुस्त कर दिया : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
27/04/2024
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इटावा के जसवंत नगर में बेचारा और सत्यनारायण की कथा में चूर्ण खाना वाले व्यक्ति बताने के बयान पर बदायूं में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद शिवपाल यादव ने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट कर जवाब दिया है।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कपड़े तो संतों के पहनते हैं, लेकिन संतों का ज्ञान नहीं है। सत्यनारायण की कथा के बाद प्रसाद बंटता है वह प्रसाद को चूरन चटनी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूरन चटनी खाने वाले व्यक्ति ने बहुत से लोगों का हाजमा दुरुस्त कर दिया है।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं उन्हें इंटेलिजेंस की रिपोर्ट तक की जानकारी नहीं है कि जसवंतनगर की सभा में 85 फीसदी लोग बाहर के थे, लोकल जनता कोई भी नहीं थी। यह जितना यह नेताजी के परिवार के बारे में उलटा सीधा बोलेंगे इतना ही जीत का मार्जन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने मैनपुरी में भी इस तरह की बातें की थीं, वहां डिम्पल यादव का जीत का मार्जन बढ़ गया था।

सपा महासचिव ने राजनीति में एक मंझे हुए नेता की तरह कहा कि चुनाव में भाषा की मर्यादा को नहीं भूलना चाहिए। राजनीति में ऐसी बात नहीं होनी चाहिए। राजनीति में महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए। प्रधानमंत्री की बरेली में हुई सभा और बरेली में हो रहे रोड शो पर कहा कि चुनाव के पहले चरण से ही भाजपा बौखला गयी है और इसीलिए प्रधानमंत्री गलत भाषण दे रहे हैं। इन्होंने जनता को भ्रमित किया है, उनकी हार पक्की है। यह समझ चुके हैं कि पहले चरण में इनकी हार हो चुकी है। पश्चिम से हवा चल पड़ी है और पूरब तक चलते-चलते आंधी बन जाएगी।

Tags: Badayun Newslok sabha elections 2024shivpal yadav
Previous Post

वसूली को चंदा कहने वाले, प्रसाद को चूरन कह रहे हैं: अखिलेश यादव

Next Post

बारात चली गई थी बिना शादी के वापस, तो थाने पर एसएचओ ने कराई शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राष्ट्रीय

पीएम की ड्यूटी में भूल-चूक के लिए कोई स्थान नही, डीएम ने दिये सख्त निर्देश

07/11/2025
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री

07/11/2025
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब: सीएम साय

07/11/2025
azam khan
उत्तर प्रदेश

आज़म खान को बड़ी राहत, इस मामले मे MP-MLA कोर्ट ने किया बरी

07/11/2025
CM Yogi
बिहार

योगी ने कांग्रेस व राजद को धोया, बोले- अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार

07/11/2025
Next Post

बारात चली गई थी बिना शादी के वापस, तो थाने पर एसएचओ ने कराई शादी

यह भी पढ़ें

harish rawat

हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हुए मुक्त, हरीश चौधरी को मिली कमान

22/10/2021
assam jee topper

असम का जेईई मेन टॉपर 5 दिन की पुलिस हिरासत में

30/10/2020

फिर से सस्ता हुआ सोने का भाव, चांदी भी 1277 रुपये नीचे लुढ़का

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version