• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव में एक शब्द का जमकर हुआ इस्तेमाल, मोदी हो या नितीश किसी ने नहीं छोड़ा

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना लगभग खत्म पर है और जल्द ही निर्णायक नतीजे भी सामने आ जाएंगे। मगर इस चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने एक शब्द का इस्तेमाल बार बार किया है। इस शब्द का मतलब क्या है और इसका जन्म कहां से हुआ यह भी जानना बहुत जरूरी हो जाता है।

बिहार के विधानसभा चुनाव प्रचार में पीएम मोदी और सीएम नितीश कुमार ने ‘जंगलराज’ शब्द का इस्तेमाल जमकर किया था। लगभग हर प्रचार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने महागठबंधन की जीत होने पर बिहार में जंगलराज लौटने की बात कहते रहे थे। ऐसे में यह सवाल बार-बार उठता है कि आखिर यह शब्द आया कहां से और बिहार में इस शब्द का इस्तेमाल आखिर क्यों किया गया?

बिहार चुनाव: राघोपुर सीट से तेजस्वी जीते, बीजेपी प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराया

पहली बार बिहार के लिए किसने किया ‘जंगलराज’ शब्द का इस्तेमाल

बिहार विधानसभा चुनाव में जंगलराज शब्द का इस्तेमाल हजारों-लाखों बार हो चुका है। लोग जानते हैं कि बिहार के लिए जंगलराज शब्द पर्याय क्यों बना, लेकिन सवाल यह है कि जंगलराज शब्द का इस्तेमाल आखिर पहली बार कब हुआ था और किसने किया था? आपको बता दें, पटना उच्च न्यायालय में 5 अगस्त 1997 को एक याचिका पर सुनवाई हो रही थी। उस वक्त न्यायमूर्ति जस्टिस वीपी आनंद और जस्टिस धर्मपाल सिन्हा की बेंच के सामने सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा सहाय की याचिका पेश हुई थी, जिसमें उन्होंने बिहार के हालात का जिक्र किया था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय ने कहा था, ‘बिहार में सरकार नहीं है। यहां भ्रष्ट अफसर राज्य चला रहे हैं और बिहार में जंगलराज कायम हो गया है।’

दरअसल, बिहार के लिए पहली बार जंगलराज शब्द का इस्तेमाल पटना उच्च न्यायालय ने किया था, जिसके बाद यह शब्द आम हो गया और लालू-राबड़ी राज के लिए राजनीतिक चलन में आ गया।

आज भी लोगों में ताज़ा है जंगलराज की यादें

बिहार के पुराने लोगों के जेहन में आज भी जंगलराज की यादें ताजा हैं। साल 1990 से 2005 तक यानी कुल 15 साल बिहार में लालू परिवार का राज रहा था। लालू राज में राज्य में अपराधों का बोलबाला था। बिहार में अपहरण जैसे अपराध को उद्योग का दर्जा मिल गया था। कहा जाता है कि अपहरण के बाद फिरौती मांगना बिहार में चलन हो गया था। कई बार तो फिरौती मिलने के बाद भी बेकसूर लोगों को जान से मार दिया जाता था। हत्याएं रोजाना होती थीं और राज्य की सड़कों पर खून पानी की तरह बहता था। चोरी-डकैती तो बिहार में बेहद आम बात हो चुकी थी।

RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- तय नियमों के तहत हुई है रिकाउंटिंग

एक और काल ‘साहिब-बीवी और गैंगस्टर’ भी था बहुप्रचलित

बिहार में लालू परिवार के 15 साल तक शासनकाल को ‘साहब-बीवी और गैंगस्टर’ का काल भी कहा जाता है। बिहार में दिग्गज नेता कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद लालू प्रसाद यादव का उदय शुरू हुआ था। इसके साथ-साथ बिहार में अपराध का ग्राफ भी काफी तेजी से बढ़ गया।

आरोप यह भी है कि उस दौरान राज्य में खूंखार गतिविधियां बेहद बढ़ गईं और ये सब लालू के सालों साधु यादव व सुभाष यादव के इशारों पर होता था। राज्य में भ्रष्टाचार भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। चारा घोटाले में लालू को गद्दी छोड़नी पड़ी तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। सीएम बनने के बाद राबड़ी ने एक बयान दिया था जो कि आज तक चर्चा में रहता है। दरअसल, उस दौरान राबड़ी देवी ने कहा था, ‘साहब ने चाहा तो हम मुख्यमंत्री हैं। जैसे अभी तक घर चलाते थे वैसे ही अब प्रदेश चलाएंगे।’

अब देखना यह है कि जनता ने किसको बहुतमत देने की ठानी थी और कुछ ही देर में बिहार के निर्णायक नितीजों से यह साबित हो जाएगा की जंगलराज की वापसी होगी या फिर से दफन हो जाएगा।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar newsNitish Kumarpm modi
Previous Post

हमीरपुर : मामूली विवाद पर चाकू से कर दी प्रेमी की हत्या, हत्यारोपी प्रेमिका फरार

Next Post

बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया : मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया : मोदी

यह भी पढ़ें

दिवंगत रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

08/10/2021
Shivpal Yadav

शिवपाल यादव ने प्रसपा की सभी कार्यकारिणियों को किया भंग

15/04/2022
Heavy Rain

दिन में छाया अंधेरा… झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, जारी हुआ 5 दिन का अलर्ट

29/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version