Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा से शिवपाल यादव करेंगे मुलाक़ात

vijay mishra-shivpal yadav

vijay mishra-shivpal yadav

आगरा के केन्द्रीय जेल में बंद विधायक विजय मिश्रा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव मुलाकात करेंगे। शिवपाल यादव और विजय मिश्रा के पुराने राजनीतिक सम्बंध रहे हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पांच सितम्बर को पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दो जनपदों में दो कार्यक्रमों को तय किया है।

इसमें पहला कार्यक्रम सुबह के समय फिरोजाबाद जिला में सरकारी अस्पताल के निरीक्षण का तय है। इसके बाद प्रसपा अध्यक्ष का दूसरा कार्यक्रम आगरा जिले में तय है।

80 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

आगरा में शिवपाल यादव सिर्फ केन्द्रीय कारागार जायेंगे और वहां अपने पुराने साथी विधायक विजय मिश्रा से मिलेंगे। कुछ मिनटों के मुलाकात की इजाजत में शिवपाल प्रदेश की राजनीति पर विधायक विजय से वार्ता कर सकते हैं।

बता दें कि चार अगस्त 2020 को भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर के बाद विधायक विजय मिश्रा को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। फर्म हड़पने के आरोप में विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ।

Exit mobile version