Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ओवैसी को शिवपाल यादव का यूपी में गठबंधन का न्यौता, बोले- वे चाहेंगे तो हम साथ होंगे

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से गठबंधन के संकेत दिए।

उन्होंने कहा कि न तो अभी सपा से या ओवैसी से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं है। लेकिन ओवैसी चाहेंगे तो उनकी पार्टी से गठबंधन करके 2022 में यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की किसान नीति किसानों हित में नहीं है, बल्कि किसान विरोधी है। अगर नए कानून को लागू कर दिया तो किसानों का शोषण होगा। साथ ही बेरोजगारी बढ़ेगी, इसलिए सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए।

अवैध शास्त्रों से हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, असलाह बरामद

शिवपाल ने कहा कि किसानों को गेहूं, धान, मक्का की खरीद में निर्धारित समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कारण बहुमत के बल पर सरकार मनमानी कर रही है। यूपी में अपराध लगातार बढ़ रहा है। आने वाले चुनाव में यही किसान इनको सबक सिखाएंगे।

बता दें कि, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज कानपुर में कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जनपद में चार घंटे बिताए और फिर निजी कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version