• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम नेहा शर्मा के प्रयासों से एक साल बाद जिंदा हो गई शोभावती, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
22/08/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
DM Neha Sharma

DM Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा । गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) के प्रयासों का प्रतिफल है कि एक साल बाद शोभावती (Shobhavati) एक बार फिर जिंदा हो गई। यह सुनने में अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन सच है। असल में, करीब डेढ़ साल पहले 75 वर्ष शोभावती (Shobhavati) को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension)  रोक दी गई थी। तब से शोभावती लगातार खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहीं थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)  ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए। नतीजा, शोभावती को जीवित मानते हुए वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पति के देहांत के बाद पेंशन ही है एक सहारा

मामला मनकापुर विकासखण्ड के उपाध्यायपुर ग्रंट का है। यहां की निवासिनी 75 वर्षीय शोभावती के पति जगदंबा प्रसाद का देहांत हो चुका है। करीब डेढ़ साल पहले अधिकारियों ने शोभावती को भी कागज में मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद उनको वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शोभावती के लिए पेंशन ही एक सहारा था। जिसके बंद होने से वह लाचारी व बेबसी भरी जिंदगी काटने के लिए मजबूर हो गई।

कस्तूरबा स्कूल में 100 में से 89 छात्राएं गायब, डीएम ने वार्डन समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

ऐसे में खुद को जिंदा साबित करने के लिए यह बुजुर्ग महिला बीते करीब एक साल से विकासखण्ड से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर लगा रही थी। बीते दिनों यह प्रकरण जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में तत्काल कार्रवाई  सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

अन्य लाभार्थियों के साथ महिला के खाते में होगा भुगतान

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी (District Social Welfare Officer Rajesh Chowdhary) ने बताया कि महिला को बीती 22 अगस्त 2022 में पेंशन जारी की गई थी। उसके बाद ब्लॉक स्तर पर किए गए सत्यापन में महिला के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर पेंशन रोक दी गई। प्रकरण पहले भी सामने आया है।

विभागीय स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। महिला की शिकायत पर दस्तावेजों में संशोधन करके वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension)  के लिए प्रकरण प्रेषित कर दिया गया है। शीघ्र ही महिला की पेंशन अन्य लाभार्थियों के साथ ही लखनऊ से उसके खाते में प्रेषित की जाएगी।

Tags: dm neha sharmagonda news
Previous Post

दिल्ली से आते ही सीएम धामी ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Next Post

मदरसे के छात्र भी बनेंगे Chandrayan-3 के चंद्रमा पर उतरने के साक्षी

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Tauqeer Raza
Main Slider

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

27/09/2025
Accident
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

27/09/2025
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

27/09/2025
UP Singh
उत्तर प्रदेश

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो यूपी सिंह का निधन; सीएम योगी ने जताया शोक

27/09/2025
CM Yogi
Main Slider

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है… बरेली बवाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

27/09/2025
Next Post
Chandrayaan-3

मदरसे के छात्र भी बनेंगे Chandrayan-3 के चंद्रमा पर उतरने के साक्षी

यह भी पढ़ें

Oxygen

योगी सरकार का अहम फैसला, हर अस्पताल में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

03/05/2021
Share Market

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स भी उछला

28/04/2022
विपक्षी पार्टियां एकजुट Opposition parties united

खालिस्तानी संगठन ने लाल किले के बाद अब संसद घेराव की दी धमकी

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version