• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कस्तूरबा स्कूल में 100 में से 89 छात्राएं गायब, डीएम ने वार्डन समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Writer D by Writer D
22/08/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Neha Sharma

DM Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। गोंडा में राजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सोमवार देर रात जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में 100 के सापेक्ष केवल 11 छात्राएं ही उपस्थित मिलने पर डीएम हैरान रह गईं।

जब डीएम (DM Neha Sharma) ने वार्डेन से अन्य छात्राओं के बारे में वार्डन से जानकारी ली तो वार्डेन द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया। डीएम (DM Neha Sharma) ने आवागमन रजिस्टर चेक किया तो उसमें छात्राओं का आवागमन का विवरण भी अंकित नहीं मिला।

Gonda DM Neha Sharma went on surprise inspection late night | कस्तूरबा  गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, वार्डन को लगाई फटकार, दिए  दिशा-निर्देश - Dainik Bhaskar

निरीक्षण के समय अन्य स्टाफ पीआरडी जवान व चौकीदार भी विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले। पीआरडी जवान एवं चौकीदार के पास गेट पर किसी भी प्रकार का आवागमन रजिस्टर नहीं मिला।  निरीक्षण के दौरान पता चला कि वार्डेन द्वारा 17 अगस्त से कक्षा सात एवं आठ की छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी है। वार्डेन द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति भेजकर धनराशि का भुगतान कराया जा रहा था।

Chandrayaan-3 मिशन तय समय पर, कल सॉफ्टलैंडिंग के लिए उड़ान सुचारू : ISRO

विद्यालय में वित्तीय अनियमितता, अव्यवस्था और लापरवाही को देखते हुए वार्डन समेत चार के खिलाफ परसपुर थाने में देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई । वार्डन सरिता सिंह, पूर्णकालिक शिक्षिका सुषमा पाल, चौकीदार विष्णु प्रताप सिंह एवं पीआरडी जवान दिलीप कुमार मिश्रा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Gonda DM Neha Sharma went on surprise inspection late night | कस्तूरबा  गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, वार्डन को लगाई फटकार, दिए  दिशा-निर्देश - Dainik Bhaskar

19 अगस्त को ही घर चली गई थीं बालिकाएं

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने बताया कि वार्डन को स्पष्ट निर्देश हैं कि अगर कोई बालिका विद्यालय परिसर से बाहर जाती है तो उनका विवरण आवागमन पंजिका में दर्ज होना चाहिए। विद्यालय में इस संबंध में लापरवाही बरती गई है। कई छात्राओं के अभिभावकों ने फोन पर बताया कि उनकी बच्चियां 19 अगस्त को ही घर आ गई थीं। जबकी वार्डन ने छात्राओं के 21 अगस्त को घर जाने की बात कही।

Tags: dm neha sharmagoinda newsKasturba Gandhi Residential School
Previous Post

Chandrayaan-3 मिशन तय समय पर, कल सॉफ्टलैंडिंग के लिए उड़ान सुचारू : ISRO

Next Post

इस दिन सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, ये होटल बनेगा शादी का गवाह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Parineeti Chopra

इस दिन सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, ये होटल बनेगा शादी का गवाह

यह भी पढ़ें

Mahapanchayat

पुरोला में होने वाली महापंचायत स्थगित, धामी बोले- प्रशासन अपना काम कर रहा

14/06/2023
Poisonous Liquor

जहरीली शराब से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 5 की मौत, SHO सस्पेंड

31/03/2021
CM Yogi reached his childhood school

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version