• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोहदे ने बालिका पर चाकू से किया वार, गंभीर हालत में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोंडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। थाना छपिया अंतर्गत एक बालिका को जलाने में असफल होने के बाद एक शोहदे ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन मामले की सूचना पु​लिस को देने के बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे। उसका ​उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार सदमे में है। वहीं, पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही है।

जनपद के थाना छपिया के गांव कुसमी निवासी पीड़ित बालिका के बड़े पिता राजकुमार तिवारी ने बताया कि वह बाजार गया था। घर से से फोन पर सूचना मिली कि गांव के विशाल यादव ने बेटी शिवानी पर हमला कर दिया है। अभियुक्त ने पहले मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। लेकिन लाइटर न जल पाने के कारण असफल होने पर बालिका के गले व पेट पर चाकू वार किया। वहीं, उसके हाथ की अंगुलियां भी काट ली।

उन्होंने बताया कि मेरी बड़ी बेटी और शालिनी दोनों बाउंड्री वॉल के अंदर दरवाजा बंद कर बैठी थी। आरोपित युवक दीवार फांदकर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

उधर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी, मनिकापुर सोम प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद में छपिया थाना क्षेत्र में एक बालिका पर गांव के ही एक युवक ने हमला कर जख्मी कर दिया है। जिसे स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत स्थिर है। पुलिस ने समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।

Tags: crime newsgonda crime newsgonda newsup news
Previous Post

मायावती ने कहा- पार्टी में स्वार्थी नेताओं की जगह कैडर पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए

Next Post

पांच अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ अस्सी लाख का चरस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
Next Post

पांच अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ अस्सी लाख का चरस बरामद

यह भी पढ़ें

Police officer's pistol revealed

दरोगा की सरकारी पिस्टल व मैग्जीन लूट का खुलासा, STF ने आरोपी को दबोचा

22/03/2021
CM Dhami

जलापूर्ति की कार्य योजना आगामी 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए: मुख्यमंत्री

03/04/2025
murder

हत्यारोपी चार ससुरालीजन गिरफ्तार, जंगल से विवाहिता का शव बरामद

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version