• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ अस्सी लाख का चरस बरामद

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस को 2 करोड़ 80 लाख कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया कि बीती रात सदर बाजार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में डाट वाली पुलिया के पास खड़े पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से एक कार, छह इलेक्ट्रॉनिक तराजू और करीब दो करोड़ अस्सी लाख कीमत का गाजा व चरस बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर जनपद बाराबंकी के रहने वाले दिनेश जयसवाल, लालू यादव, मनीष कुमार, सूरज तथा शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी अजय है।

एसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना दिनेश है। करीब छह माह पूर्व थाना खुटार पुलिस ने दिनेश के भाई व गिरोह के 13 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद भी दिनेश गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी छिपे मादक पदार्थ की तस्करी करता रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि तस्कर ने सरकारी भांग के ठेकों पर अपने आदमियों को नौकरी पर लगा रखा था। जोकि चोरी छिपे वहां से चरस व गांजा की सप्लाई करते थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क काफी दूर तक फैला हुआ है। यह लोग अयोध्या से मादक पदार्थ मंगाते और शाहजहांपुर समेत लखीमपुर खीरी, बरेली ,रामपुर, बदायूं, बाराबंकी,लखनऊ ,रायबरेली, उन्नाव व कई अन्य जनपदों में सप्लाई करते है।

उन्होंने बताया कि दिनेश जयसवाल अपने साथियों के साथ थाना चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिटी में पीयूष सिहं के मकान में किराये रह रहा था। चूंकि यह लोग आपराधिक कार्यो में संलिप्त है। मकान मालिक पीयूष सिंह ने बिना जांच व सत्यापन के उन्हें किराये पर रहने के लिए मकान दिया था। इस सम्बंध में मकान मलिक को नोटिस दिया जा रहा है।

Tags: crime newsdrug smugglershahjhanpur newsup news
Previous Post

शोहदे ने बालिका पर चाकू से किया वार, गंभीर हालत में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म, आरोपी फौजी पर मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
Next Post
rape

शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म, आरोपी फौजी पर मुकदमा

यह भी पढ़ें

Missing

10 वीं का छात्र अचानक हुआ गायब, स्कूल की किताबों में मिली इस्लामिक जानकारी

24/09/2022
Kedar Yog

500 साल बाद बन रहा है केदार योग, इन राशियों पर होगी धन वर्षा

19/04/2023
Avinash murder case

व्यापारी अविनाश हत्याकांड का खुलासा, चार हत्यारोपी गिरफ्तार

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version