• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब ने दाखिल की जमानत याचिका

Writer D by Writer D
16/12/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Aftab Poonawala

Aftab Poonawala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha murder case) में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) ने जमानत याचिका दाखिल की है। साकेत कोर्ट में आफताब की याचिका पर कल सुनवाई होगी। आफताब को दिल्ली पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के मर्डर के आरोप में 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।

आफताब ने ये जमानत याचिक ऐसे वक्त पर दाखिल की, जब श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha murder case) में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को एक दिन पहले ही बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के रुप में मिले थे, वे श्रद्धा वॉल्कर के ही थे। इन शव के टुकड़ों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान हो गया है। इतना ही नहीं डीएनए रिपोर्ट में आफताब के फ्लैट के अंदर बाथरूम और किचन से मिले खून के ट्रेसेस भी श्रद्धा से मैच कर गए।

महरौली के जंगल से मिला जबड़ा भी श्रद्धा का

दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे। पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था। पुलिस ने इस सबकी जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। इतना ही नहीं डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल भी लिया गया था। अब श्रद्धा के पिता के डीएनए से इनका मिलान हो गया है।

18 मई को हुई थी श्रद्धा हत्या

पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया था कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की। आफताब श्रद्धा का प्रेमी था। दोनों मुंबई के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए थे। दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। आफताब ने इस टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा था। वह रोज रात में श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था।

‘शराब पीकर मर जाएं और हम मुआवजा दें? सवाल ही पैदा नहीं होता’, नीतीश कुमार की दो टूक

12 नवंबर को गिरफ्तार हुआ था आफताब

आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रहता रहा। यहां तक कि वह श्रद्धा का सोशल मीडिया अकाउंट्स भी इस्तेमाल करता रहा, ताकि किसी को उसकी हत्या का शक न हो। आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट्स से 54 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे। श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल से ही पुलिस आफताब तक पहुंची थी। पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था।

आफताब ने श्रद्धा की हत्या क्यों की?

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि श्रद्धा ने आफताब से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था। वह आफताब के अत्याचारों से परेशान हो चुकी थी। ऐसे में उसने अलग होने का फैसला किया। लेकिन आफताब को यह बात पसंद नहीं आई। उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। हालांकि, आफताब ने शुरुआत में पुलिस पूछताछ में बताया था कि श्रद्धा उसपर शादी का दवाब डाल रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी।

Tags: aftab poonawalacrime newsdelhi newsNational newsrohini newssharddhashraddha murder case
Previous Post

‘शराब पीकर मर जाएं और हम मुआवजा दें? सवाल ही पैदा नहीं होता’, नीतीश कुमार की दो टूक

Next Post

कानपुर हिंसा: 176 दिन के बाद जेल से निकला मुख्तार बाबा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Next Post
mukhtar baba

कानपुर हिंसा: 176 दिन के बाद जेल से निकला मुख्तार बाबा

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 94 हजार से ज्यादा नए केस, 1.51 लाख मरीज रोगमुक्त

10/06/2021
Inflation

थोक महंगाई दर अगस्त में घटकर 11 महीने के निचले स्तर 12.41 फीसदी पर

14/09/2022
BSP

मायवाती ने कैसरगंज सीट से इसको बनाया प्रत्याशी, बसपा ने जारी की एक और लिस्ट

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version