• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रह्मलीन महंत द्वय की स्मृति में संगीतमय श्रीराम कथा व सामयिक विषयों पर व्याख्यान

Writer D by Writer D
06/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Brahmalin Mahantadvay

Brahmalin Mahantadvay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत (Brahmalin Mahantadvay) दिग्विजयनाथ जी महाराज की 53वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रीराम कथा के रसपान और समाज व राष्ट्र को प्रभावित करने वाले कई ज्वलंत मुद्दों पर चिंतन-मंथन का अवसर प्राप्त होगा।

महंतद्वय (Brahmalin Mahantadvay) की पावन स्मृति में कथा का शुभारंभ 7 सितंबर तथा व्याख्यानमाला की शुभारंभ 8 सितंबर को होगा। पुण्यतिथि सप्ताह समारोह के उद्घाटन व समापन समारोह में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी सम्मिलित होंगे। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 सितंबर, बुधवार को अपराह्न 3 बजे से मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। व्यासपीठ पर अयोध्या से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज (पीठाधीश्वर, अशर्फी भवन अयोध्या) कथा का रसपान कराएंगे।

इसके पूर्व इसी दिन गोरखनाथ मुख्य मंदिर से दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कथा स्थल तक श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक सुनाई जाएगी। इसका विराम हवन एवं भंडारे के साथ 13 सितंबर को होगा।

विभिन्न सामयिक व ज्वलंत विषयों पर व्याख्यान माला गुरुवार से

गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंतद्वय (Brahmalin Mahantadvay) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विभिन्न सामयिक व ज्वलंत विषयों पर व्याख्यानमाला की शुरुआत गुरुवार से होगी। गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में व्याख्यान प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से होगा। पहले दिन 8 सितंबर को ‘आजादी का अमृत महोत्सव: संकल्पना से सिद्धि तक’ विषय पर व्याख्यान होगा।

कन्नौज की गलियों से यूरोप और मिडिल ईस्ट तक पहुंचेगा कन्नौज का इत्र

9 सितंबर को ‘भारतीय सेना और अग्निपथ’, 10 सितंबर को ‘नए भारत के निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका’, 11 सितंबर को ‘संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति’, 12 सितंबर को ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज तथा 14 सितंबर को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Tags: Brahmalin Mahantadvaygorakhpur news
Previous Post

कन्नौज की गलियों से यूरोप और मिडिल ईस्ट तक पहुंचेगा कन्नौज का इत्र

Next Post

कोदो में होता है चावल से तीन गुना कैल्सियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Kodo

कोदो में होता है चावल से तीन गुना कैल्सियम

यह भी पढ़ें

railways

आरआरबी ने बताया कब होगी रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा

20/11/2020
arrested

55 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को एसटीएफ़ ने दबोचा, दो फरार

06/09/2022
murder

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version