• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोदो में होता है चावल से तीन गुना कैल्सियम

Writer D by Writer D
06/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Kodo

Kodo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सावां (savanna) और कोदो (Kodo) लुप्तप्राय हो रहे अनाज हैं। आधुनिक पीढ़ी के अधिकांश लोगों को तो इनके नाम भी याद नहीं होंगे। खूबियां तो दूर की बात हैं। कहने को तो ये मोटे अनाज हैं, पर हैं खरे। वह भी हर लिहाज से। बात चाहे पोषक तत्तवों की करें या किसी भी तरह की मिट्टी और मौसम में उगने की। मसलन कोदो (Kodo) में चावल से तीन गुना अधिक कैल्सियम और सावां में चावल की तुलना में तीन गुना से अधिक फास्फोरस होता है। अन्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2022 के जरिए योगी सरकार (Yogi Sarkar) इन मोटे पर खरे अनाजों की खूबियों के प्रति लोगो और किसानों को जागरूक करेगी।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 की घोषणा भारत के ही प्रस्ताव पर की है। लिहाजा इसमें भारत खासकर कृषि बहुल उत्तर प्रदेश की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में “मिलेट रिवॉल्यूशन” का जिक्र कर इस बाबत संकेत भी दे दिया था। वैसे भी भारत 2018 को मिलेट वर्ष के रूप में मना चुका है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर कृषि विभाग ने अन्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष में मोटे अनाजों के प्रति किसानों एवं लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।

इस दौरान राज्य स्तर पर दो दिन की एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें विषय विशेषज्ञ 250 किसानों को मोटे अनाज की खेती के उन्नत तरीकों, भंडारण एवं प्रसंस्करण के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिलों में भी इसी तरह के प्रशिक्षण कर्यक्रम चलेंगे।

खेती को प्रोत्साहन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

इसी क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिन  जिलों में परंपरागत रूप से इनकी खेती होती है उनमें दो दिवसीय किसान मेले आयोजित होंगे। हर मेले में 500 किसान शामिल होंगे। इसमें वैज्ञानिकों के साथ किसानों का सीधा संवाद होगा। खूबियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली जाएंगी। राज्य स्तर पर इनकी खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफएम रेडियो, दैनिक समाचार पत्रों, सार्वजिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर के जरिए आक्रामक अभियान भी चलाया जाएगा।

ब्रह्मलीन महंत द्वय की स्मृति में संगीतमय श्रीराम कथा व सामयिक विषयों पर व्याख्यान

कठिन हालतों में उगने की क्षमता के अलावा दोनों फसलें पोषक तत्वों का खजाना हैं। कभी ये दोनों फसलें चावल के विकल्प के रूप में प्रयोग होती थीं। पर पोषक तत्वों के लिहाज से चावल इनके सामने कहीं ठहरता नहीं। कोदो में चावल की तुलना में करीब तीन गुना कैल्शियम मिलता है। इसी तरह चावल की तुलना में सावां में तीन गुने से अधिक फास्फोरस मिलता है।

तीन वर्ष में कोदो (Kodo) की खेती की प्रगति

वर्ष     क्षेत्रफल        उत्पादन        उत्पादकता

2021       0.02        0.02             6.92

2022       0.04        0.04             10.00

2023       0.04         0.04             10.40

तीन वर्ष में सांवा की खेती की प्रगति

वर्ष     क्षेत्रफल        उत्पादन      उत्पादकता

2021       0.05         0.03        6.47

2022       0.11         0.11       10.00

2023       0.11        0.11         10.40

स्रोत-कृषि विभाग। क्षेत्रफल लाख हेक्टेयर, उत्पादन लाख मैट्रिक टन और उत्पादन प्रति हेक्टेयर/प्रति कुंतल में।

Tags: AgricultureCerealsFArmerKodomilletriceYogi Government
Previous Post

ब्रह्मलीन महंत द्वय की स्मृति में संगीतमय श्रीराम कथा व सामयिक विषयों पर व्याख्यान

Next Post

शिक्षकों को भगवान का दर्जा प्राप्त है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post
CM Dhami

शिक्षकों को भगवान का दर्जा प्राप्त है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Suicide

घरेलू कलह के चलते मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

27/04/2022
Saif Ali Khan

क्या सैफ़ अली ख़ान ने 800 करोड़ में वापस ख़रीदा पटौदी पैलेस? जानिए पूरी बात

23/10/2020
AK Sharma

गैर-परम्परागत स्रोतों से उर्जा उत्पादन को प्रदेश सरकार दे रही बढ़ावा

03/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version