• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन जातकों को मिलेगा लाभ

Writer D by Writer D
17/05/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shukra Aditya Yoga

Shukra Aditya Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई वर्षों के बाद सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग (Shukra Aditya Yoga) बनने जा रहा है। सूर्य ग्रह ने 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया। शुक्र का इस राशि में गोचर 19 मई को होगा। इससे वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इससे सभी राशि के जातकों को विशिष्ट फल प्राप्त होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के गोचर की समयावधि तय होती है। शुक्र ग्रह 28 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने पर सभी राशियों के जीवन प्रभावित होते हैं। साथ ही जब एक राशि में दो ग्रह एकसाथ आते हैं तो इससे कई बार शुभ राजयोग बनते हैं।

सूर्य ग्रह ने 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया है। शुक्र का इस राशि में गोचर 19 मई को होगा। इसी दिन मोहिनी एकादशी भी है। इससे वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी ने शुक्रादित्य योग (Shukra Aditya Yoga) से राशियों में होने वाले प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि शुक्र और सूर्य की युति से अत्यंत प्रभावी और धनवान बनाने वाला शुक्रादित्य योग बनने जा रहा है। यह योग 12 जून तक बना रहेगा। इस दौरान सभी राशि के जातकों को विशिष्ट फल प्राप्त होगा। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी, प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक संकटों का समाधान होगा।

शुक्रादित्य योग (Shukra Aditya Yoga) का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव सिंह, वृषभ और मिथुन राशि पर होगा। आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि वैशाख माह में मोहिनी एकादशी रविवार को है, उसी दिन हस्त नक्षत्र योग भी बन रहा है। कई योग एक साथ बन रहे हैं।

वृषभ राशि

शुक्रादित्य योग से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। इस अवधि में व्यक्तित्व बेहतर होगा। करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि

शुक्रादित्य योग मिथुन राशि वालों को उत्तम फल प्रदान करेगा। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। सारी मनोकामना इस अवधि में पूरी हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप से संपन्न बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग लाभकारी होगा। इस योग के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से आगे चलकर मुनाफा होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Tags: AstrologyAstrology tipsShukra Aditya Yoga
Previous Post

जानें कब है निर्जला एकादशी, ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

Next Post

इस दिन रखा जाएगा मोहिनी एकादशी व्रत, खुल जाएंगे मोक्ष के द्वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Mohini Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा मोहिनी एकादशी व्रत, खुल जाएंगे मोक्ष के द्वार

यह भी पढ़ें

Roads

275 करोड़ रुपए से उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बना रही योगी सरकार

22/09/2023
संजय सिंह

उत्तर प्रदेश बेटियों की कब्रगाह बन गया : संजय सिंह

15/10/2020
सीएम योगी CM Yogi

किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा : योगी

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version