• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप, घर में होगा खुशियों का आगमन

Writer D by Writer D
15/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan

Sawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) विशेष माना गया है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। अश्विन माह का आखिरी प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) मंगलवार को पड़ने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत माना जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। साथ ही महादेव की कृपा सदैव बनी रहती है।

प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) की पूजा के दौरान भगवान शिव के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और पूजा सफल होने के साथ विवाह की बाधाएं दूर होती हैं।

पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 अक्टूबर को तड़के सुबह 03 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2024 को सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को ही भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

इस विधि से करें जाप

प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) के दिन शिवलिंग पर दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें। प्रदोष काल में शिवलिंग के सामने बैठकर दीपक जलाएं और धूप-दीप करें। शुद्ध मन से इन मंत्रों का 108 बार या अपनी इच्छानुसार जाप करें। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और शिव पुराण का पाठ करें। इन मंत्रों के जाप के साथ-साथ आपको अपने कर्मों में भी सुधार करना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप

– ॐ नमः शिवाय: यह मंत्र शिवजी का सबसे पवित्र मंत्र है। इसका जाप करने से मन शांत होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

– ॐ महादेवाय नमः: इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

– ॐ कार्तिकेय नमः: कार्तिकेय भगवान शिव के पुत्र हैं। इस मंत्र का जाप करने से कुंडली दोष दूर होते हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

– ॐ पार्वती नमः: माता पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं। इस मंत्र का जाप करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

– ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ। इस मंत्र को मृत संजीवनी मंत्र कहा जाता है। यदि आप इस मंत्र का जाप करते हैं, तो भगवान शिव हमेशा आशिर्वाद बनाए रखते हैं। इसलिए प्रदोष व्रत के दिन महामृत्युंज मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) का महत्व

ज्योतिष शास्त के अनुसार, प्रदोष व्रत ( Pradosh Vrat) के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ दो गायों को दान करने के समान भक्तों को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और घर में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा विवाह में आ रही रुकावटें खत्म होती है और विवाह के शुभ योग बनते हैं। प्रदोष व्रत की पूजा संध्याकाल में की जाती है। प्रदोष व्रत के अवसर पर रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

Tags: pradosh vratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat datePradosh Vrat Mantrapradosh vrat puja
Previous Post

करवा चौथ पर छाया भद्रा का साया, जानें कैसे शुरू करें व्रत

Next Post

करवा चौथ में न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का फल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
धर्म

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

12/08/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Next Post
Karwa Chauth

करवा चौथ में न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा व्रत का फल

यह भी पढ़ें

arrested

दोहरे हत्याकांड मामले में फैक्ट्री मालिक समेत छह गिरफ्तार

07/01/2023

केरल में तबाही: लैंडस्लाइड में अब तक 21 लोगों की मौत, 8 लोग लापता

17/10/2021
lips

पतले होठों को बनाएं आकर्षक, ट्राई करें ये मेकअप टिप्स

12/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version