Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के भाई-बहन अपनी नाटकबाज़ी के लिए भी जाने जाते है : सिद्धार्थनाथ

Siddharth Nath

Siddharth Nath

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के झाड़ू लगाने का स्वागत करते हुये उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि देर में ही सही लेकिन प्रियंका को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की अहमियत समझ में आ गयी है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय अभियान की महत्ता इतनी देर में पता चली। उनको समझना चाहिए कि वैसे उनका ड्रामा जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने झाड़ू पकड़ने का नाटक तब किया है जब कांग्रेस की सभी उम्मीदों पर पहले ही झाड़ू फिर चुकी है।

उन्होने कहा कि जबकि पूरा विश्व इतिहास के सबसे स्वच्छ ‘प्रयाग कुम्भ’ की प्रशंसा कर रहा था और देश भर में इस अभियान को अपना लिया था , उस समय कांग्रेस और उसके नेता इसका मखौल उड़ा रहे थे।

”कमल शक्ति अभियान” के तहत’ BJP महिला मोर्चा ने CM को भेंट किया कमल के फूल का प्रतीक चिह्न

अब जब उन्होंने भाजपा और स्वच्छ भारत अभियान की लोकप्रियता देखी तो वह नाटक कर रही हैं। वैसे भी कांग्रेस के भाई-बहन अपनी नाटकबाज़ी के लिए जाने भी जाते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि बस एक दो दिन की बात है और प्रियंका का उत्तर प्रदेश का ‘राजनीतिक पर्यटन’ समाप्त हो जायेगा। फिर देखते हैं कि वह झाड़ू दोबारा उठती हैं अथवा कोई नया ड्रामा ढूँढती हैं।

Exit mobile version