• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने छोड़ दिया भारत, यूके हुए रवाना

Writer D by Writer D
18/11/2022
in मनोरंजन
0
Sidhu Musewala

Sidhu Musewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के माता-पिता ने शुक्रवार को भारत छोड़ दिया। वह चंडीगढ़ हवाई अड्डे से यूके के लिए रवाना हुए हैं। मूसेवाला के माता-पिता की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के पिता ने कुछ दिन पहले पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर देश छोड़ने का ऐलान किया था। मूसेवाला के पिता के इस कदम से पंजाब पुलिस की कार्रवाई फिर से विवादों में आ गई है।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने छोड़ा भारत

29 मई को मानसा के एक गांव में सिद्धू मूसेवाला की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले में पुलिस 25 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ को पंजाब लाने की तैयारियां भी चल रही हैं।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर बेटे को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। दो महीने पहले गैंगस्टर टीनू के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद बलकौर सिंह ने कहा था कि उनका हौसला टूटता जा रहा है। जिसके बाद बलकौर सिंह ने घोषणा भी कर दी थी कि वह सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, अन्यथा वह अपने बेटे की शिकायत वापस लेकर विदेश चले जाएंगे।

बलकौर सिंह शुक्रवार सुबह पत्नी समेत चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां कागजी कार्यवाही की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह यूके के लिए रवाना हो गए।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने देश छोड़ा:चंडीगढ़ से इंग्लैंड हुए रवाना

विदेश जाने को लेकर बलकौर सिंह ने तो कुछ नहीं कहा, अलबत्ता मूसेवाला के प्रशंसकों ने कहा है कि 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर फैंस की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए बलकौर सिंह और चरण कौर इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं।

Tags: punjabi singer Sidhu Musewalasidhu musewala casesidhu musewala murder case
Previous Post

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे की 14 दिन बढ़ी कस्टडी रिमांड

Next Post

DM पुलकित खरे के फर्जी साइन कर इस फर्म को दिलाया काम, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Next Post
Pulkit Khare

DM पुलकित खरे के फर्जी साइन कर इस फर्म को दिलाया काम, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

rice

गले चावलों से बनाएं ये टेस्टी डिश, कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

15/10/2024

एलआईसी ने हमेशा आगे आकर किया देश और समाज को सहयोग : आनंदीबेन

18/01/2021

मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़े एक लावारिस वाहन मिला, मचा हड़कंप

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version