Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तीन महीने से अपहृत सिख युवक मिला बेहोश, चार लोग गिरफ्तार

Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेशावर से तीन महीने पहले अपहृत सिख युवक बेहोश मिला है। वह बेहोशी की हालत में उत्तर पश्चिम स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव में मिला। उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पेशावर से 20 वर्षीय अविनाश सिंह को गुलबर्ग इलाके से 28 फरवरी को अपहृत किया गया था। वह तीन माह बाद कोहाट जिले के लाची तहसील के पास एक गांव में पाया गया। गंभीर अवस्था में उसे पेशावर स्थित लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कल्याण सिंह के खास BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन

परिवार का कहना है कि अपहर्ताओं की पिटाई से युवक बेसुध हो चुका है। पिछले महीने सिख समुदाय के लोगों ने पेशावर शहर में प्रदर्शन कर खैबर पख्तूनख्वा सरकार से अपहृत युवक को मुक्त कराने की मांग की थी।

सिख नेता सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उनका कहना था कि युवक को असामाजिक तत्वों ने अगवा किया है।

Exit mobile version