Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BB 15 में एंट्री लेंगी ‘तितलियां’ से फेमस हुई सिंगर अफसाना खान

‘बिग बॉस 15’ जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। इस शो में हिस्सा लेने वाले  कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चा हो रही है।

इन्हीं सब के बीच एक और नाम चर्चा में है,  वो नाम है  पंजाबी सिंगर अफसाना खान का। अफसाना खान ‘तितलियां’ गाने से फेमस हुई है।

‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी रहीं पंजाबी कलाकार शहनाज गिल को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। अब ‘बिग बॉस’ के निर्माता एक बार फिर इसी जादू को दोहराना चाहते हैं। निर्माता पिछले कुछ सालों से पंजाबी सितारों की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश में लगे हैं। शहनाज गिल, हिमांशी खुराना, सारा गुरपाल, मिलिंद गाबा जैसे सितारे ‘बिग बॉस’ में देखे गए हैं। अब शो में अफसाना खान को लाया जा रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौट रही है शहनाज, प्रोड्यूसर ने कही ये बात

अफसाना खान ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है, जिसके बाद उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने इस बारें में दावा किया है कि वह अपने साज के साथ हिस्सा लेने वाली हैं। बिग बॉस के घर आने के लिए अफसाना खान अपने साथी साज के साथ मुंबई के लिए निकल भी गई हैं।

‘बिग बॉस 15’ 3 अक्टूबर से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। इस शो के पहले प्रतियोगी के रूप में ‘बिग बॉस OTT’ में नजर आए प्रतीक सहजपाल हैं। अब उनके बाद अफसाना खान का नाम सामने आया है। इस बार का शो जंगल बेस्ड है। जहां प्रतियोगियों को कम से कम सुविधाएं दी जाएंगी।

Exit mobile version