• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसकी सहेली को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों लड़कियों को घंटों तक गाड़ी में घुमाया।

बाद में खुन्नस निकालने के लिए उसने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली को गोली मारी, और फिर इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी और उसका दोस्त दोनों लड़कियों के शव को नाले में फेंककर फरार हो गये।

यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की है। नाले से जबरदस्त बदबू आने पर लोगों ने जब उसमें देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नाले में दो लड़कियों के शव होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से छानबीन की तो पता लगा दोनों लड़कियां नोएडा से गायब हैं। मृतक लड़कियों की पहचान हिना और अफसाना के रूप में हुई है। दोनों लड़कियां मेरठ की रहने वाली हैं।

जांच अधिकारी के मुताबिक अफसाना और गौरव त्यागी नाम के युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लव अफेयर में विवाद होने पर अफसाना ने गौरव के साथ बदतमीजी की उसे थाने भिजवा दिया था। आशिकी के चक्कर में गौरव कर्जदार हो गया था। उसके ऊपर लाखों रुपए का कर्ज था। मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाला गौरव आशिकी में कर्जदार भी हुआ और मनमाफिक चीजें भी पूरी नहीं हुई। तब बदला लेने की नीयत से गौरव ने दोनों लड़कियों के कत्ल की साजिश रच डाली। हिना और अफसाना आपस में रिश्तेदार थीं, और करीबी भी। दोनों नोएडा में नौकरी करती थी इसीलिए हमराज भी थी।

पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि नोएडा में दोनों लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज है। दोनों को उनके परिजन तलाश रहे हैं। पुलिस की सूचना पर दोनों लड़कियों के परिजनों ने उनके शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव त्यागी और उसके दोस्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के सबूत और खुद को बचाने के लिए गौरव ने अफसाना की दोस्त हिना को भी मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस मृतक लड़कियों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsmeerut news
Previous Post

रामनगरी में भारत माता की हुई भव्य आरती, राम की पैड़ी पर जलाए गए 7500 दीप

Next Post

इस राज्य के मुख्यमंत्री आवास पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

15th death due to kidney failure in Chhindwara
Main Slider

छिंदवाड़ा में किडनी कांड का कहर जारी, डेढ़ साल की धानी ने नागपुर में तोड़ा दम

07/10/2025
Rahul Gandhi
Main Slider

रायबरेली लिंचिंग पर राहुल गांधी का हमला — भीड़ की नहीं, संविधान की चलेगी

07/10/2025
Arvind Kejriwal gets government bungalow in Lodhi Estate
Main Slider

केजरीवाल का नया ठिकाना तय, इस बंगले में होंगे शिफ्ट

07/10/2025
Gold
Main Slider

सोना बना रिकॉर्ड ब्रेकर! कीमतें 1.22 लाख पार, जानें आपके शहर का रेट

07/10/2025
Bedroom
धर्म

अपने बेडरूम में करें ये बदलाव, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्रेम

07/10/2025
Next Post

इस राज्य के मुख्यमंत्री आवास पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

distribute free food grains

यूपी के चतुर्मुखी विकास के चार साल

18/03/2021
shot to dead

भाजपा विधायक के जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, दो युवकों की मौत

06/03/2021
cm dhami

देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है उत्तराखण्ड, सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान हमारा कर्तव्य: सीएम धामी

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version