• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवर संग मिलकर भाभी ने प्रेमी को दिया मौत का तोहफा, शव के किए 12 टुकड़े

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बाराबंकी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी में भाभी ने देवर के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद देवर ने जिस्म के 12 टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पिछले कई दिनों से लवकुश लापता था। उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था। महिला का पति जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब यह जानकारी मिली तो उसने लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

महिला के देवर ने भाभी को अपने पक्ष में कर लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया।

फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया। इसके बाद सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक रामनगर विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्कर में शिक्षक समेत तीन की मौत, एक गंभीर

रामनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि भैरमपुर का लवकुश जायसवाल अमोली कला में ठेके के बगल में अंडे की दुकान चलाता था, अमोली कला में एक महिला से लवकुश का अवैध संबंध हो गया। महिला का पति फरवरी में एक मुकदमे में जेल चला गया था, इसी बीच महिला से लवकुश के अवैध संबंध हो गए।

सीओर दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि यह बात महिला के देवर को पता चली, फिर उसने लवकुश को मारने का प्लान बनाया। महिला ने लवकुश को घर पर बुलाया और उसके देवर ने हत्या कर दी, फिर लवकुश की लाश के 12 टुकड़े किए गए और सभी टुकड़ों को एक-एक करके घाघरा नदी में फेंक दिया गया।

Tags: barabanki newscrime newsMurder Newsup news
Previous Post

ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्कर में शिक्षक समेत तीन की मौत, एक गंभीर

Next Post

CM योगी आज आएंगे वाराणसी, PM मोदी की जनसभा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

flower valley
फैशन/शैली

अपने पार्टनर के साथ इस जगह बिताए प्यार के पल

15/10/2025
garlic oil
Main Slider

स्किन और बालों के लिए वरदान है ये मैजिकल तेल, जानिए बनाने तरीका

15/10/2025
Encounter
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपी पुलिस ने 20 दिन में किए 12 एनकाउंटर, मेरठ जोन सबसे आगे

14/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

हमारे नगर केवल इमारतें नहीं, जीवंत सामाजिक संरचनाएं हैं: मुख्यमंत्री

14/10/2025
Bus
उत्तर प्रदेश

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

14/10/2025
Next Post

CM योगी आज आएंगे वाराणसी, PM मोदी की जनसभा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

यह भी पढ़ें

School Closed

यूपी में आज से विंटर वेकेशन शुरू, इतने दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

31/12/2024

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए, हुए होम क्वारंटीन

16/10/2020
Raksha Bandhan Gifts

Women’s Day पर अपनी वाइफ़ को कराएं स्पेशल फील, गिफ्ट में दें ये खास चीज

08/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version