• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिशा सालियान केस की जांच करेगी SIT, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
22/12/2022
in राष्ट्रीय, महाराष्ट्र
0
Disha Salian

Disha Salian Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने कहा कि मालाड में टेलेंट मैनेजर दिशा सालियन (Disha Salian) की मौत की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। इस संबंध में अगर किसी के पास सबूत हैं तो वे एसआईटी को दे सकते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में किसी को जानबूझकर परेशान नहीं किया जाएगा। बालासाहेब की शिवसेना के विधायक भरत गोगावले ने विधानसभा में कहा कि 8 जून, 2020 को टेलेंट मैनेजर दिशा सालियन (Disha Salian) की उनके इमारत से ही गिरने से मौत हो गई थी। इस मौत पर शुरू से ही शक व्यक्त किया जा रहा है। इसलिए मामले की एसआईटी गठित कर पारदर्शी जांच की जानी चाहिए।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीतेश राणे ने कहा कि इस मामले की छानबीन में बिहार पुलिस ने एयू का उल्लेख किया है। नीतेश राणे ने कहा कि एयू का मतलब आदित्य उद्धव ठाकरे हो सकता है, इसलिए मामले में आदित्य ठाकरे का भी नार्को टेस्ट करना चाहिए। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष के ही विधायक शोरशराबा कर रहे थे, इससे सदन का कामकाज 5 बार स्थगित करना पड़ा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की एसआईटी जांच की घोषणा की।

आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा पर लगा जुर्माना, इस मामले में हुई कार्रवाई

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि दिशा सालियन की मौत के बाद इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और इस मामले को आत्महत्या का मामला माना था। साथ ही दिशा सालियन के माता -पिता खुद राष्ट्रपति से मिलकर उनकी बेटी की मौत के इस मुद्दे पर राजनीति किए जाने पर दुख व्यक्त किया था। इसलिए एक बार सीबीआई की ओर से मामले को आत्महत्या बताए जाने पर फिर से इसकी जांच उचित नहीं है।

अजीत पवार ने कहा कि अगर दिशा सालियन की मौत की जांच कर रहे हो तो पूजा चव्हाण मौत मामले की भी जांच करनी चाहिए। पूजा चव्हाण मौत मामले में मंत्री संजय राठोड़ पर आरोप लगाया गया था।

Tags: Devendra FadanvisDisha Salian CaseDisha Salian murder caseMaharashtra NewsMumbai News
Previous Post

आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा पर लगा जुर्माना, इस मामले में हुई कार्रवाई

Next Post

फिर टली निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पर सुनवाई, कल की मिली तारीख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का आग्रह, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश

27/04/2026
Heat
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अलर्ट, हीट वेव को लेकर स्कूल बंद

27/04/2026
CM Dhami
राजनीति

डायरेक्ट सेलिंग युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही है : मुख्यमंत्री धामी

27/04/2026
Next Post
Nikay Chunav

फिर टली निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पर सुनवाई, कल की मिली तारीख

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

आठ साल पुराने हत्या के मामले में अधिवक्ता समेत दो को आजीवन कारावास

17/12/2020
Bread Cheela

इस बार ट्राई करें ब्रेड चीला, इस डिश के स्वाद में डूब जाएंगे

07/09/2025
Kidnap

डिग्री कालेज की छात्रा सहित तीन युवतियों को भगा ले गए अपराधी, मुकदमा दर्ज

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version