• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अलर्ट, हीट वेव को लेकर स्कूल बंद

Writer D by Writer D
27/04/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Heat

Heatwave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी (Heat) को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। देहरादून जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जिले के सभी क्षेत्रों में लागू रहेगा।

मौसम विभाग ने सोमवार को जारी ताजा पूर्वानुमान में मैदानी इलाकों में बढ़ता तापमान, लू (Heatwave) जैसे हालात को देखते हुए विशेष रूप से चेतावनी दी है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों (लगभग 4400 मीटर या उससे अधिक) में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो सामान्य से अधिक है। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई है, जिससे सूखे और गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर मैदानी क्षेत्रों में जहां तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है।

उत्तराखंड के देहरादून में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियाती के तौर पर आज (सोमवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान और लू (Heatwave) की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में भी दिनभर तीव्र गर्मी रहने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने मौजूदा परिस्थितियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है, खासकर बच्चों और आम नागरिकों के लिए।

Tags: heatwave
Previous Post

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

Next Post

सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

यह भी पढ़ें

Border 2

सनी देओल की दहाड़ से फिर थरर्या पाकिस्तान, ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

15/01/2026

हाथरस गैंगरेप केस : FSL जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, एडीजी बोले- गले में लगी चोट से हुई मौत

01/10/2020
pm modi

पीएम मोदी ने विस्फोट में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, कहा- मजदूर की मौत से आहत हूं

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version