• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक राजकुमार को आदिवासियों ने बना दिया ‘राम’, इसलिए करता हूं उनकी पूजा : मोदी

Writer D by Writer D
07/05/2024
in राजनीति, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आज मध्यप्रदेश के आदिवासीबहुल खरगोन जिले में कांग्रेस पर आदिवासियों की हमेशा उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या से निकले एक राजकुमार को आदिवासियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम बना दिया और इसीलिए वे (श्री मोदी स्वयं) आदिवासियों की पूजा करते हैं।

श्री मोदी (PM Modi ) यहां खरगोन और खंडवा संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

अपने संबोधन में श्री मोदी (PM Modi ) ने कहा कि आदिवासी समाज आजादी का सबसे बड़ा रक्षक रहा है। इस समाज ने ही अयोध्या से एक राजकुमार के तौर पर निकले राम को अपने साथ रखकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम बना दिया। उस राजकुमार को राम आदिवासी समाज ने ही बनाया।

उन्होंने (PM Modi )  कहा कि हम पूरी रामायण पढ़ें, राम के साथ 14 साल केवट, निषाद जैसे, यही लोग थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी वो हैं, जो एक राजकुमार को राम बना सकते हैं, इसीलिए वे आदिवासियों की पूजा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर समृद्ध आदिवासी योगदान को 60 साल तक आगे नहीं आने देने का भी आरोप लगाया।

मतदान करना कोई सामान्य दान नहीं, महात्म्य है इसका: पीएम मोदी

इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी जननायकों और मध्यप्रदेश में बनाए गए उनके स्मारकों का भी संदर्भ दिया और कहा कि भाजपा ने ही आदिवासियोंं काे उनका गौरव लौटाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में लगातार आरोप लगाया था कि भाजपा आदिवासियों का आरक्षण छीनना चाहती है और उन्हें वनवासी कहकर उनका अपमान करती है। श्री गांधी ने ये भी कहा था कि प्रधानमंत्री आदिवासियों का जल जंगल जमीन का अधिकार छीनकर अदाणी जैसे उद्योगपतियों को सौंपना चाहते हैं।

श्री मोदी ने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में सुबह 10 बजे के समय की सभा में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए कहा कि वे भी संगठन में रहे हैं और उस दौरान अगर उन्हें इतनी सुबह का समय सभा के लिए मिलता था, तो लोगों को सभा में लाने के नाम पर पसीने छूट जाते थे। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे पार्टी का कोई बड़ा कार्यक्रम करना लोहे के चने चबाने जैसा है। इस के साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुबह-सुबह इतना बड़ा कार्यक्रम करवाने वालों को सौ सौ सलाम हैं।

हीराबेन मोदी को याद कर भावुक हुए पीएम, बोले- ‘मां के पैर छुए बिना भरने गया नामांकन’

नर्मदा किनारे बसे इस क्षेत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वे यहां विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नर्मदा के तट पर जो रहते हैं, वो किसी मांगने वाले को निराश नहीं करते।

Tags: khargon newslok sabha elections 2024madhya pradesh newsNational newspm modi
Previous Post

सीएम धामी ने तीसरे चरण के मतदान के लिए की अपील, पहले मतदान फिर जलपान

Next Post

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
Main Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जुटी सैनी सरकार, हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

01/06/2026
Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल

01/06/2026
Divorce
Main Slider

लोक अदालतों को तलाक देने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

01/06/2026
Monsoon
Main Slider

केरल में मानसून का मंगल प्रवेश, IMD ने बताया आपके राज्य में कब होगी झमाझम बारिश

01/06/2026
Toxic Gas Leak
क्राइम

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से मचा कोहराम, पिता-बेटे समेत 3 ने तड़पकर तोड़ा दम

01/06/2026
Next Post
Baba Kedarnath

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

चार धाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी का बयान: तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि

01/05/2025
Viksit UP

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
murder

प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति की हत्या, प्रेमी समेत हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार

31/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version