• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोलेरो और ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों समेत छह की मौत

Writer D by Writer D
06/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
chitrakoot road accident

chitrakoot road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जनपद में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे (Road Accident) में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चित्रकूट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर प्रयागराज रेफर किया गया है। मामला झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे का है जहां मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज गांव के रहने वाले जमुना अहिरवार (42) अपने परिवार के साथ बोलेरो गाड़ी से प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने के लिए गए थे। प्रयगराज से वापस लौटते समय रैपुरा कस्बे के पास कर्वी की तरफ से आ रहे डंफर ट्रक से उनकी आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने 6 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि कर दी। 5 घायलों में से 2 की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है और अन्य 3 का इलाज जिला अस्पताल में हीं किया जा रहा है।

मृतको में शामिल हैं-

1- नन्हें उम्र- 65 वर्ष
2- हरिराम उम्र- 45 वर्ष
3- मोहन उम्र- 45 वर्ष
4- रामू- उम्र 45 वर्ष
5- मांगना- उम्र 65 वर्ष
6- रामस्वरूप यादव

सीएम योगी ने शोक संवेदना व्यक्त किया

वही घटना का संज्ञान सीएम योगी ने लिया है और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियो को मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। इस भीषण सड़क हादसे (Road Accident) के मामले में चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हादसे का प्रथम दृष्टया कारण बोलेरो गाड़ी के चालक को नींद आना लग रहा है जिससे वह दूसरी तरफ जाकर ट्रक से भिड़ गई। घटना की जांच की जा रही है आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags: Chitrakoot newscrime newsroad accident
Previous Post

बाबा साहब द्वारा निर्मित संवैधानिक व्यवस्था से देश प्रगति पथ पर अग्रसर: एके शर्मा

Next Post

ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा प्रयागराज महाकुंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा प्रयागराज महाकुंभ

यह भी पढ़ें

Yogi

स्टार्टअप की दुनिया का विशिष्ट देश बन चुका भारत: योगी

28/07/2023
Murder

खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

28/05/2023
yogi government

गरीबों को योगी सरकार देगी कोरोना ‘सुरक्षा कवच’, 15 जून से लगेगा टीका

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version