• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जनपद में थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मैनपुरी मार्ग पर तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हादसे (Road Accident) का शिकार हो गई। हादसे में गाड़ी सवार आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी मैं भर्ती करवाया गया है। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फोटो स्टूडियो की टीम किसी वैवाहिक कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए जा रही थी।

भीषण सड़क हादसे में तीन डॉक्टर घायल, न्यूरो सर्जन की हालत गंभीर

मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-मैनपुरी मार्ग पर नगला राठौर के पास तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी का टाॅयर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क के उस पार खड़ी डीसीएम में जाकर टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम विशेष, मनजीत, ब्रजमोहन, करन, सद्दाम और विपिन बताए जा रहे हैं।

भीषण सड़क दुर्घटना में माता-पिता और दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना में घायल तीन लोग को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करा दिया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मरने वालों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी लोग जसवंत नगर के रहने वाले हैं और एक निजी फोटो स्टूडियो के लिए काम करते हैं। घटना से पूर्व सभी लोग कार में सवार होकर शादी कार्यक्रम को फोटो कवरेज करने के लिए जा रहे थे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इटावा जिले के इटावा-मैनपुरी मार्ग पर हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags: accident news up newscm yogiEtawah newsEtawah road accidentroad accident
Previous Post

भारत में लॉन्च हुआ न्यू आईफोन SE,कितनी है कीमत?

Next Post

दालमोठ कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

17/02/2026
Government's focus on all-round development of Surguja
Main Slider

सरगुजा के सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, 50 करोड़ के बजट को मंजूरी, 543 कार्य स्वीकृत

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
M-PACS
उत्तर प्रदेश

सहकार से समृद्धि : एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर

17/02/2026
Next Post
massive fire

दालमोठ कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

यह भी पढ़ें

Hair

मजबूत और घने बालों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

29/01/2026
rishikesh-dehradoon highway bridge

तेज बारिश से उफान पर नदी-नाले, ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बीच से टूटा पुल

27/08/2021
Modak

मोदक का भोग लगाकर बप्पा को करें खुश, घर में ऐसे बनाएं

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version