• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले के छह वांछित आरोपियों ने हाथ उठाकर किया आत्मसमर्पण

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, शामली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली में करीब पांच माह पहले कैराना कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद  तबस्सुम सहित 40 लोगों पर दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे छह आरोपियों ने कोतवाली में हाथ उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने अपराध से तौबा कर शांति से जीवन जीने की कसम खाई।

कानूनी कार्रवाई और पुलिस के दबाव के चलते बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी फुरकान, फरमान, तासीम, इनाम, नौशाद व हाशिम निवासी गांव रामड़ा कैराना थाने पहुंचे। सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने हाथ उठाकर आत्मसमर्पण किया। आरोपियों ने बताया कि वे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उन्होंने स्वयं थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि वे अपराध से तौबा करते हैं और आगे से अपराध नहीं करने की कसम खाते हैं। उन्होंने जेल से आने के बाद शांति से अपना जीवन जीने की बात कही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

चाक़ू से गोदकर की गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या, डेड बॉडी पर लिखा ये संदेश

पुलिस के मुताबिक करीब पांच माह पहले पुलिस प्रशासन ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जिनमें आठ आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई और पुलिस के लगातार गिरफ्तारी के दबाव से डरकर 16 आरोपी पहले आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित छह आरोपियों ने कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है। इस मुकदमे में कुल 40 आरोपियों में से अभी तक 30 आरोपी जेल जा चुके हैं।

Tags: crime newsshamli newssurrenderedup news
Previous Post

चाक़ू से गोदकर की गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या, डेड बॉडी पर लिखा ये संदेश

Next Post

पारदर्शी व्यवस्था के तहत विभागीय क्रियाकलापों को आगे बढ़ायें : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

26/02/2026
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad
उत्तर प्रदेश

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Next Post
navneet sehgal

पारदर्शी व्यवस्था के तहत विभागीय क्रियाकलापों को आगे बढ़ायें : सहगल

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान : खाई में गिरा यात्री वाहन, दो महिलाएं और दो बच्चे है समेत आठ की मौत

19/08/2020
accident

तेज रफ्तार कार पलटी, दो महीने के बच्चे की मौत, मां-पिता व दादी घायल

16/04/2021
Durgapur Steel Plant

दुर्गापुर स्टील प्लांट में प्रोफेशिएंसी ट्रेनी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version