• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह साल की रोली ने दिया 5 लोगों को दिया जीवनदान, बनी एम्स की सबसे छोटी ‘अंग दाता’

Writer D by Writer D
18/05/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Roli

Roli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पातल में एक छह साल की ब्रेन डेड बच्ची ने पांच लोगों को जिंदगी दी है। जिसके बाद वह दिल्ली एम्स के इतिहास में अंग दान करने वाली सबसे छोटी बच्ची बन गई है। बच्ची का नाम रोली प्रजापति है।

रोली (Roli) को पिछले महीने यानी अप्रैल में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा में अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी, जिसके बाद बच्ची का इलाज एम्स में चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। बाद में रोली प्रजापति (Roli) के माता-पिता ने अपनी बेटी के अंगों को दान करने का फैसला किया।

रोली (Roli) चोट की गंभीरता के कारण कोमा में चली गई और फिर उसे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। बच्ची को बचाने के असफल प्रयासों के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। एम्स के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ दीपक गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “साढ़े छह साल की बच्ची रोली (Roli) 27 अप्रैल को अस्पताल पहुंची थी। उसके दिमाग में एक गोली लगी थी। दिमाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वह लगभग ब्रेन डेड हालत में अस्पताल पहुंची थी। इसलिए हमने परिवार के सदस्यों से बात की।”

डॉक्टरों ने इस फैसले के लिए की रोली (Roli) के माता-पिता की सराहना

डॉ गुप्ता ने कहा, ”हमारी टीम ने बच्ची के माता-पिता के साथ बैठकर अंग दान के बारे में बात की। हमने माता-पिता को सलाह दी और उनकी सहमति मांगी कि क्या वे अन्य बच्चों के जीवन को बचाने के लिए अंग दान करने के इच्छुक होंगे। इसके बाद उन्होंने रोली के अंगों को दान करने का फैसला किया।” एम्स के डॉक्टरों ने अंगदान करने और पांच लोगों की जान बचाने के लिए रोली के माता-पिता की सराहना की है। रोली के माता-पिता ने उसके जिगर, गुर्दे, कॉर्निया और हृदय वाल्व दान किए हैं।

उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पूरी तरह से कायम : अखिलेश यादव

हम रोली (Roli) के माता-पिता के बहुत आभारी हैं- डॉक्टर

इस अंगदान के साथ रोली एम्स दिल्ली के इतिहास में सबसे कम उम्र की डोनर बन गई। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ दीपक गुप्ता ने कहा, “अंगदान के बारे में ज्यादा जानकारी न होने के बावजूद भी यह कदम उठाने के लिए हम रोली के माता-पिता के बहुत आभारी हैं। उन्होंने जीवन बचाने के महत्व को समझा।” एम्स के न्यूरोसर्जन ने खुलासा किया, “हमने साल 1994 में यहां अंग दान की सुविधा शुरू की थी। मेरी जानकारी के मुताबिक पूरे दिल्ली-एनसीआर में हमारे पास इतना युवा अंग दाता नहीं था।” डॉ गुप्ता जेपीएनएटीसी ट्रॉमा सेंटर में अंगदान गतिविधियों को भी देख रहे हैं।

बिहार बॉय सोनू कुमार से मिले पप्पू यादव, 50 हजार की आर्थिक मदद दी

दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनेगी रोली (Roli)- पिता

अपनी बेटी के अंगों को दान करने के बारे में बात करते हुए रोली के पिता हरनारायण प्रजापति ने एएनआई को बताया, “डॉ गुप्ता और उनकी टीम ने हमें अंग दान के लिए सलाह दी कि हमारा बच्चा अन्य लोगों की जान बचा सकता है। हमने इसके बारे में सोचा और फैसला किया कि वह अन्य लोगों के जीवन के सहारे जीवित रहेगी और दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनेगी।”

Tags: delhi newsnational news aiims
Previous Post

उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पूरी तरह से कायम : अखिलेश यादव

Next Post

IPL 2022: लखनऊ ने खत्म किया केकेआर का सफर, प्लेऑफ में पहुंचे नवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
LSG

IPL 2022: लखनऊ ने खत्म किया केकेआर का सफर, प्लेऑफ में पहुंचे नवाब

यह भी पढ़ें

BPSC

66वीं BPSC  प्रिलिम्स एग्जाम की चेक करें कैटेगिरी के लिए कट ऑफ लिस्ट

27/12/2020
Arrested

एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार

03/11/2023
kanwariyas

बस डिवाइडर से टकराई, 12 घायल, ड्राइवर का हाथ कटा

13/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version