• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम में मासूमों को मारने वालों की उल्टी गिनती शुरू, NIA ने जारी किए स्केच

Writer D by Writer D
23/04/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) की जांच करने पहुंची एनआईए टीम (NIA Team) ने तीन आतंकियों के स्केच तैयार किए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकियों के ये स्केच चश्मदीदों से बातचीत के बाद तैयार किए हैं। खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि कुल छह आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। आतंकियों के स्केच को एनआईए (NIA) की फॉरेसिंक टीम ने तैयार किया है। पहलगाम आतंकी हमले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 28 टूरिस्ट की मौत हुई है। एनआईए के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहलगाम हमले की जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले (26/11 Mumbai terror attacks) जैसी तैयारी करके आए थे।

क्या हैं संदिग्धों के नाम?

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के जिन संदिग्धों के एनआईए ने स्केच तैयार किए हैं। उनके नाम भी सामने आ गए हैं। संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) से संबंध होने से इंकार किया है। पहलगाम में यह आतंकी हमला ऐसे वक्त पर हुआ जब कुछ दिन पहले ही वहां के सेनाध्यक्ष जनरल सैयद असीम मुनीर अहमद शाह (Syed Asim Munir Ahmed Shah) ने एक उकसावे वाली तकरीर की थी।

पहलगाम में मासूमों को मारने वालों की हुई पहचान, मृत्युदंड के लिए सैनिकों के ट्रिगर तैयार

गृह मंत्रालय ने टीआरएफ के दावे का किया खंडन

गृह मंत्रालय ने लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के मुखौटा संगठन टीआरएफ (TRF) के उस दावे का खंडन किया है कि उसने आईबी के अफसरों को निशाना बनाने के लिए हमला किया था। टीआरएफ (TRF)  ने जब इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी तब आईबी के अफसरों निशाना बनाने का दावा किया था।

‘शुक्रिया पाकिस्तान…’, पहलगाम हमले का जश्न मना रहा मोहम्मद कासिम; मचा बवाल

अभी तक की जांच में सामने आया है कि बैसरन घाटी हमले में दो स्थानीय आतंकी भी शामिल हैं। यह भी सामने आया है कि आतंकी पश्तून भाषा में बात कर रहे थे।

आतंकियों के हेलमेट पर थे कैमरे

गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम की बैसरन घाटी का दौरा करने के बाद कहा है कि जघन्य कृत्य में शामिल आतंकी बख्शे नहीं जाएंगे। यह भी सामने आया है कि आतंकियों के हेलमेट में कैमरे लगे हुए थे। उन्होंने इस आतंकी हमले की रिकॉर्डिंग भी की। पहलगाम हमले को लेकर आज शाम छह बजे पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट सिक्योरिटी अफेयर  की बैठक होगी।

Tags: Pahalgam Terror Attack
Previous Post

‘शुक्रिया पाकिस्तान…’, पहलगाम हमले का जश्न मना रहा मोहम्मद कासिम; मचा बवाल

Next Post

पहलगाम हमले के चलते पीएम मोदी ने रद्द किया कानपुर दौरा, पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
PM Modi

पहलगाम हमले के चलते पीएम मोदी ने रद्द किया कानपुर दौरा, पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election

बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड पॉजिटिव वोटरों को मिलेगी ये सुविधा, करना होगा ये काम

26/10/2021
Pitru Paksha 2020

Shraddha 2020 : पुत्र न हो तो पत्नी भी कर सकती है श्राद्ध कर्म

15/09/2020
साध्वी प्राची

साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोली- मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version