• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड पॉजिटिव वोटरों को मिलेगी ये सुविधा, करना होगा ये काम

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड पॉजिटिव या कोविड संदिग्ध वोटरों को घर से वोट देने की सुविधा देने जा रहा है। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। पहली बार विधानसभा चुनाव में यह सुविधा दी जाएगी।

बता दें, अभी तक केवल पुलिसकर्मी, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी और सेना के अधिकारी व सिपाही ही पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल करते आए हैं। पहली बार यह सुविधा बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड पॉजिटिव के लिए शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इसके तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग अगर चाहेंगे तो अपने घर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसी प्रकार, दिव्यांग मतदाता अगर चाहेंगे तो पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, कोविड पॉजिटिव या कोविड लक्षणों वाले मतदाताओं को भी यह सुविधा दी जाएगी।

हालांकि, इन सभी में से अगर चाहेंगे तो वह पोलिंग बूथ पर जाकर भी वोट डाल सकते हैं। केवल कोविड के मरीजों या संदिग्धों को बूथ पर सबसे बाद में एंट्री दी जाएगी। उनके वोट डालने के दौरान कोविड से बचाव की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इसके तहत हो सकता है कि ऐसे लोगों को पीपीई किट पहनकर वोट डालना पड़े।

घर बैठे वोट डालने के लिए भरना होगा फार्म 12-डी

चुनाव आयोग के मुताबिक, घर बैठे वोट डालने के लिए पात्र मतदाताओं को पहले फॉर्म 12-डी भरना होगा। इस फॉर्म को भरने के बाद निर्वाचन विभाग ऐसे आवेदकों का वेरिफिकेशन कराएगा। वेरिफिकेशन के बाद उन्हें विभाग की ओर से घर पर ही पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे भरकर वह जमा करा सकेंगे।

लाखों कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, योगी सरकार देगी त्योहार से पहले बोनस के साथ सैलरी

जनवरी में लागू हो सकती है आचार संहिता

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच खबर है कि चुनाव आयोग उत्तराखंड के चुनाव के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू कर सकता है। फरवरी में प्रदेश में चुनाव होगा और इसके बाद 15 मार्च से पहले नतीजे आ जाएंगे। क्योंकि उत्तराखंड में सरकार का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त होने जा रहा है।

Tags: 24ghanteonline.comHindi SamacharLatest Breaking NewsNational newsuttrakhand assembly elelction 2022Uttrakhand News
Previous Post

लाखों कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, योगी सरकार देगी त्योहार से पहले बोनस के साथ सैलरी

Next Post

दिल्ली संभाल नहीं पा रहे और यूपी की चिंता कर रहे है : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
छत्तीसगढ़

Mandai Wildlife Reserve पहुंचे CM साय, बोले- वन्यजीव संरक्षण से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

05/10/2026
Main Slider

लखनऊ में गोमती का कहर, 3.5 लाख लोग प्रभावित; अगले 24 घंटे में 2 फीट बढ़ सकता है जलस्तर

05/10/2026
पंजाब

CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI करेगी जांच

05/10/2026
Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
Next Post

दिल्ली संभाल नहीं पा रहे और यूपी की चिंता कर रहे है : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CBI जांच की मांग की

रिया चक्रवर्ती ने अमित शाह से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग

16/07/2020
ex-navy officers

मौत की सजा पाए नेवी के 8 पूर्व अफसरों को राहत की उम्मीद, कतर कोर्ट ने स्वीकार की भारत की अर्जी

24/11/2023
दिव्यांश सिंह पंवार

आईएसएसएफ विश्व कप में दिव्यांश सिंह पंवार ने जीता कांस्य पदक

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version