• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

18 राज्यों में भारी बारिश से जल प्रलय, 574 जिंदगियां खत्म…, जानें अपने राज्य का हाल

Writer D by Writer D
12/07/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Yamuna

Yamuna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। उत्तर भारत में भारी बारिश (Heavy Rain) ने जल प्रलय जैसे हालात ला दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश (Rain) के चलते बुरा हाल है। कई इलाके बाढ़ से जलमग्न हैं और लोगों को घरों से निकालकर दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार (11 जुलाई) तक देश के 18 राज्यों के 188 जिले बारिश और बाढ़ (Flood) की चपेट हैं और जान-माल को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। बारिश से संबंधित घटनाओं में 574 लोगों की मौत हुई है। जबकि 16 लोग गायब बताए गए हैं। 497 लोग घायल हैं। 8644 मवेशियों की भी बारिश के चलते मौत हो चुकी है। 8815 मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 47,225 हेक्टेयर फसल बरबाद हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में खौफनाक मंजर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश (Rain) ने जमकर कहर बरपाया है। पहाड़ी राज्य के 12 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। हिमाचल प्रदेश  में बारिश के चलते अब तक कुल 95 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोग लापता हैं, जबकि 99 लोग घायल हैं। 76 मकान पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं, जबकि 319 मकानों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। 471 जानवरों की भी मौत हुई है।

पंजाब-हरियाणा में 15 की मौत

पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में कई इलाके अब भी जलमग्न हैं। बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) के मुताबिक, मंगलवार को बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण छह और लोगों की मौत की सूचना मिली, जिसके साथ पिछले तीन दिनों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पंजाब (Punjab)  में आठ मौतें हुईं, जबकि हरियाणा में सात लोगों की जान चली गई। दोनों राज्यों में बचाव अभियान जारी है।

दिल्ली में यमुना डेंजर लेवल पार

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार, सुबह 8 बजे, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया। यमुना का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर के करीब है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया जिस वजह से लोगों ने घर खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

बाढ़ (Rain) और बारिश का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
वेस्टर्न मध्यप्रदेश
असम
मेघालय
अरुणाचल प्रदेश
उत्तरी बंगाल, सिक्किम

आज शाम चार बजे से लखनऊ फोरलेन पर नहीं होगी वाहनों कि एंट्री, जानें डायवर्जन रूट

येलो अलर्ट

ईस्टर्न राजस्थान
ईस्टर्न एमपी
छत्तीसगढ
झारखंड
उड़ीसा
महाराष्ट्र
गोवा
तेलंगाना
आंध्रप्रदेश
केरल
तमिलनाडु
कोस्टल कर्नाटक

Tags: delhi newsfloodHeavy rainNational newsRain alertweather forecastWeather News
Previous Post

पानी पुरी का दीवाना हुआ Google, Doodle के साथ बनाया मजेदार गेम

Next Post

शीला दीक्षित के पुराने आवास में शिफ्ट होंगे राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Rahul Gandhi

शीला दीक्षित के पुराने आवास में शिफ्ट होंगे राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

प्रदेश की 56 नयी नगर पंचायतों में होगा विकास, 20 करोड़ की पहली किश्त जारी

09/12/2020
bachchan pandey

साजिद नाडियावाला के जन्मदिन पर रिलीज हुआ “बच्चन पांडे” का ट्रेलर

18/02/2022
The man who saved Rishabh Pant's life consumed poison

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, हालत गंभीर

12/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version