Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोशल साइंस का पेपर लीक, SBI के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, BSEB ने रद्द की परीक्षा

Social science paper leaked

Social science paper leaked

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का एक पेपर लीक हो गया था, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद बोर्ड ने इस पेपर को रद्द करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फटकार के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

पेपर लीक होने के बाद बीएसईबी ने परीक्षा रद्द कर दी है। बता दें कि शुक्रवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रश्न पत्र के वायरल होते ही विभाग में हंगामा मच गया।

शुरुआत में बोर्ड की ओर से मीडिया के सामने अपना पक्ष नहीं रखा गया था लेकिन बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोक को खूब फटकार लगाई। फटकार के बाद बोर्ड ने पहली बार परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया।

मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद

बोर्ड ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रश्न पत्र क्रमांक 111-0470581 किसी व्यक्ति के व्हाट्सऐप से वायरल हुआ था। जब यह बात सामने आई तो बीएसईबी ने इसकी जांच कराई। जांच में पता चला कि जमुई जिले में प्रश्न पत्र भेजा गया था, जिसकी पड़ताल जमुई के जिलाधिकारी और एसपी ने की।

जांच में पता चला कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के झाझा शाखा से प्रश्न पत्र निकाला गया है और फोटो खींचकर इसे वायरल कर दिया गया। स्टेट बैंक के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए बैंककर्मियों में विकास कुमार, शशिकांत चौधरी और अजीत कुमार शामिल हैं।

डबल मर्डर से दहला कानपुर, दो युवकों की चापड़ और कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

जांच में पता चला है कि एसबीआई कर्मी विकास के संबंधी परीक्षा दे रहे थे। विकास कुमार ने पेपर लीक कर अपने संबंधी को व्हाट्सऐप पर भेजा था। इसके बाद बोर्ड ने पहली पाली की सोशल साइंस की परीक्षा को रद्द कर दिया। अब ये परीक्षा आठ मार्च को होगी।

Exit mobile version