• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी कुछ खराब आदतें भी हमें समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उम्र के साथ ही हमारे चेहरे पर प्रभाव दिखने लगता है। लेकिन अनेक लोग लंबी उम्र तक युवा और इसके विपरीत कई बहुत कम उम्र के लोग बूढ़े दिखने लगते हैं। लेकिन यह हमारी आदतों के कारण ही होता है। हमारी कुछ खराब आदतें या यूं कहें कि गलतियां चेहरे पर झुर्रियां ला देती हैं और समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं।

सभी चिरयुवा या चिरयौवना होना चाहते हैं। यहां हम चर्चा करेंगे कि कौन-सी गलतियां हैं जो लोग आमतौर पर करते हैं। इनसे बचने पर हम समय से पहले बूढ़ा दिखने से बच सकते हैं।

सुबह पानी न पीना

प्रातःकाल उठकर पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। सुबह उठकर बहुत से लोग पानी पीने से बचते हैं, जबकि सुबह खाली पेट पिया गया पानी अमृत तुल्य होता है। इससे आपके चेहरे की कांति बनी रहती है। कब्ज नहीं होती और शरीर से आलस्य खत्म होता है।

गर्म पानी से नहाना

अनेक लोग सर्दियों के मौसम में उबलते पानी से ही स्नान करते हैं। गर्म पानी से निरंतर स्नान करने पर चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसलिए ज्यादा गर्म पानी से स्नान करने से बचना चाहिए।

 सुबह का नाश्ता

अनेक बार लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना भी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। सुबह के समय जठराग्नि यानी भूख तेज होती है। ऐसे में किया गया भोजन ठीक से पचकर हमें अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।

सुबह कुछ न खाने से शरीर बहुत लंबे अंतराल तक भूखा रहता है और हमें दिनभर के काम के लिए एनर्जी नहीं मिल पाती। ऐसे में हमें थकान घेर लेती है, जिससे आलस्य भी बढ़ता है। निरंतर नाश्ता छोड़ना आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।

रात को देर से और सुबह देर तक सोना

सुबह देर तक सोना आपके तनाव की एक बड़ी वजह हो सकता है। लेकिन रात को देर से सोने से नींद पूरी नहीं हो पाती। सुबह देर तक सोने के कारण आपकी दिनचर्या भी लेट शुरू होती है। सारे काम टलते जाते हैं। ऐसे में तनाव आपको घेर लेता है। तनाव के कारण बदहजमी और गैस की समस्या भी बढ़ सकती है। निरंतर ऐसा होने से चेहरे की कांति खत्म हो जाती है और लोग बूढ़े लगने लगते हैं।

फास्ट फूड, जंक फूड का अधिक सेवन

आयुर्वेदाचार्य डॉ. दिनेश विश्वास कहते हैं कि हमारे रोजमर्रा के खानपान में जाने-अनजाने फास्ट फूड, पैक्ड फूड जैसे चिप्स-बिस्किट आदि, जंक फूड यानी डिब्बा बंद जैसे कुकीज, कोल्ड ड्रिंक आदि एवं प्रोसेस्ड फूड यानि पालिश की गई दालें, चावल आदि अधिक शामिल हो गए हैं। इससे आवश्यक पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते और हम जल्द ही बूढे़ दिखने लगते हैं।

भोजन की थाली हो हरी-भरी

विटामिन ई की कमी से भी चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आ जाती हैं। इस विटामिन को एंटी रिंकल विटामिन भी कहा गया है। ऐसे में फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिकाधिक मात्रा में करना चाहिए ताकि हमारे शरीर को मैक्रो एंड माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मिल सकें। भारतीय संस्कृति के अनुसार हमारी भोजन की थाली हरी-भरी होनी चाहिए, जोकि आज के समय सफेद हो गयी है।

इसके कारण एजिंग जल्दी शुरू हो जाती है और हमारी वास्तविक आयु एवं जैविक उम्र अलग-अलग (जैविक उम्र वास्तविक से अधिक) दिखती हैं। इनका ख्याल रखने से हम स्वयं को युवा बनाए रख सकते हैं।

Tags: Beauty tips ImagesBeauty tips Photosbenefits of looking younger than your agehow fast do we agehow to not look middle agedLatest Beauty tips PhotographsLatest Beauty tips photosphysical signs of getting oldsigns you are aging wellthings that age youWhat makes you age faster
Previous Post

बार-बार नाख़ून टूटने से हैं परेशान तो इन टिप्स से करें देखभाल

Next Post

सेब खाने से बीमारियां होती हैं दूर, जानें और भी चमत्कारी फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

bananan cup cake
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाए ‘बनाना कप केक’, बच्चो के फेस पर आएगी मुस्कान

15/02/2026
Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
Potato Balls
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये फलाहारी डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Next Post

सेब खाने से बीमारियां होती हैं दूर, जानें और भी चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी को 3 नई वंदे भारत का तोहफा, सीएम योगी ने पीएम का जताया आभार

12/03/2024

पीयूष जैन पर ED भी कसेगी शिकंजा, रडार पर है दुबई के फ्लैट सहित 300 करोड़ की प्रॉपर्टी

27/12/2021
EPFO

EPF अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी, सैलरी में हो जाएगी इतनी बढ़ोतरी

04/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version