• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी को 3 नई वंदे भारत का तोहफा, सीएम योगी ने पीएम का जताया आभार

Writer D by Writer D
12/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वर्चुअली इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat Trains) शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) की सौगात दी है। इनमें पीएम ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया गया है।

परियोजनाओं की शुरुआत पर सीएम योगी (CM Yogi) ने जताई खुशी

सीएम योगी (CM Yogi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पटना-लखनऊ, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी सहित देश के लिए 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Trains) को प्रयागराज तक विस्तार प्रदान किया। देश में माल परिवहन की सुगमता के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की माल गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई। ‘विकसित भारत’ के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार।’ माना जा रहा है कि पीएम द्वारा यूपी के लिए रेलवे से संबंधित शुरू की गईं इन परियोजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने से इन स्थानों पर यात्री अब और अधिक सुविधा के साथ अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे।

पीएम मोदी ने कुंभ और अयोध्या का भी किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। इसमें भी 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सिर्फ रेलवे के प्रोजेक्ट देश को मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या के साथ ही इनके रूट का भी विस्तार कर रही है। इसी क्रम में गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्रयागराज तक जाएगी।

योगी सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, हटाएँ गए फिरोजाबाद के डीएम

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि इस बार तो कुंभ का मेला होने वाला है तो इसका और भी महत्व बढ़ जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विरासत भी और विकास भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए आस्था से जुड़े हुए पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। आज देश में रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट, जैन यात्रा पर भारत गौरव ट्रेनें चल रही हैं। यही नहीं, आस्था स्पेशल ट्रेनें तो देश भर से रामभक्तों को अयोध्या तक ले जा रही हैं। अब तक करीब 350 आस्था ट्रेनें चली हैं और इनके माध्यम से 4.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला के दर्शन किए हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsVande Bharat trains
Previous Post

योगी सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, हटाएँ गए फिरोजाबाद के डीएम

Next Post

देवभूमि के पहाड़ों तक ट्रेन चलने का सपना हो रहा सच: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Next Post
CM Dhami

देवभूमि के पहाड़ों तक ट्रेन चलने का सपना हो रहा सच: धामी

यह भी पढ़ें

murder

दोस्त की हत्या कर कुएं में फेंका शव, आरोपित पत्नी संग गिरफ्तार

01/01/2022

विराट की गैरमौजूदगी में इस युवा बल्लेबाज को मिलनी चाहिए टेस्ट टीम में जगह

06/12/2020
Mayawati

अडानी समूह के बारे में वक्तव्य जारी करे सरकार: मायावती

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version