• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यमंत्री बने सोमेंद्र तोमर, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। उत्तर प्रदेश की योगी मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए डॉ. सोमेंद्र तोमर (somendra tomar) अपने छात्र जीवन से ही तेजतर्रार रहे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे डॉ. तोमर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। जनता से सीधे जुड़ने का लाभ सोमेंद्र तोमर को 2022 में भी मिला। पश्चिम उप्र से गुर्जर चेहरे को मंत्रिपरिषद में शामिल करके भाजपा ने गुर्जर बिरादरी को साधने का प्रयास किया है।

मूलरूप से बागपत जनपद के खैला गांव निवासी डॉ. तोमर ने छात्र राजनीति से अपने सियासी करियर की शुरुआत की। एमएम कॉलेज खेकड़ा से बीएससी करने के बाद चौधरी चरण सिंह विवि परिसर से भौतिक विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की और भौतिक विज्ञान में ही पीएचडी की। इसके बाद 2003 में एबीवीपी प्रत्याशी के रूप में विवि छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद भाजयुमो से जुड़े रहे और एक गुर्जर नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

2012 में भाजपा ने मेरठ दक्षिण सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद उनका टिकट बदलकर रविंद्र भड़ाना को उम्मीदवार बना दिया। 2017 में भाजपा के टिकट पर मेरठ दक्षिण से विधायक चुने गए। 2002 में भी इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सोमेंद्र तोमर ने फिर से जीत हासिल की। तेजतर्रार विधायक के रूप में भी सोमेंद्र तोमर ने अपनी पहचान बनाई और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य कराए।

योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल हुए अनुप्रिया पटेल के पति आशीष, जानें सियासी सफर

तीन जुलाई 1980 में अध्यापक महेंद्र सिंह के घर में जन्मे सोमेंद्र के परिवार में बड़े भाई दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। 14 अप्रैल 2004 को अंजलि तोमर से विवाह हुआ। इनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। डॉ. तोमर ने 2019 में अमेरिका में हुए इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2018 में पुणे में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित भारतीय छात्र संसद के 8वें वार्षिक सम्मेलन में सोमेंद्र को मॉडल यूथ लेजिस्लेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। पिछले कार्यकाल में विधानसभा की पंचायती राज समिति उत्तर प्रदेश के सभापति रहे।

गुर्जर समाज को साधने का जिम्मा

योगी-1 सरकार में शामिल रहे अशोक कटारिया के स्थान पर सोमेंद्र तोमर को शामिल किया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोमेंद्र तोमर को मंत्री बनाकर भाजपा ने गुर्जर समाज को साधने का जिम्मा उन्हें दिया है। कई गुर्जर नेताओं को पछाड़ कर सोमेंद्र तोमर ने मंत्री बनने में कामयाबी हासिल की।

Tags: Lucknow Newsup politicalyogi 2.0
Previous Post

योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल हुए अनुप्रिया पटेल के पति आशीष, जानें सियासी सफर

Next Post

मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार,फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post

मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार,फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

यह भी पढ़ें

‘एक विलेन’ के 7 साल पूरे होने पर सिद्धार्थ ने फिल्म को एक बार फिर किया याद

27/06/2021
hanuman beniwal

बेनीवाल का पलटवार, कहा- किसान आंदोलन भाजपा को दो सीट पर लाकर छोड़ेगा

10/01/2021

ITI में नहीं शुरू होगी शाम की पढ़ाई, इतने साल पुराना आदेश बना बाधक

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version