• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ITI में नहीं शुरू होगी शाम की पढ़ाई, इतने साल पुराना आदेश बना बाधक

Desk by Desk
20/11/2021
in शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के आईटीआई में शाम में होने वाली पढ़ाई में 21 साल पहले का लागू आदेश बाधक बन रहा है। खराब कानून-व्यवस्था का हवाला देकर बिहार में 2000 में श्रम संसाधन विभाग ने शाम यानी तीसरी पाली में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू नहीं करने का पत्र केंद्र सरकार को भेजा था। विभाग अब भी उस आदेश पर कायम है।

इसका नतीजा यह हुआ है कि देश के अधिकतर राज्यों में जहां तीसरी पाली में आईटीआई में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं बिहार इससे अछूता है। अब केंद्र ने तीसरी पाली में शॉर्ट टर्म में जिन विषयों में प्रशिक्षण की मंजूरी दी है, बिहार में उस पर अमल नहीं हो सकेगा।

दरअसल, प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने तीन जुलाई 1999 को नेशनल काउंसिल वोकेशनल ट्रेनिंग की 33वीं बैठक में देशभर के आईटीआई में तीसरी पाली में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया। 16 नवम्बर, 1999 को डीजीटी ने सभी राज्यों के प्रशिक्षण निदेशालयों को तीसरी पाली में प्रशिक्षण शुरू करने को कहा।

बिहार, हरियाणा और छत्तीसगढ़ को छोड़ बाकी राज्यों ने सत्र 2000 से ही तीसरी पाली में प्रशिक्षण शुरू कर दिया। हालांकि साल 2014 में केंद्र ने पत्र लिखकर बिहार से अनुरोध किया कि तीसरी पाली में प्रशिक्षण शुरू किया जाए पर कार्रवाई नहीं हुई।

BSEB ने जारी की 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट, जानें पूरा शेड्यूल

उधर, बिहार राज्य निजी आईटीआई प्रगतिशील संघ के महासचिव दीपक कुमार ने कहा कि 19 अक्टूबर 2019 को विभागीय मंत्री और निदेशक को तीसरी पाली में प्रशिक्षण शुरू करने का ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तीसरी पाली शुरू होने पर होगा लाभ

बिहार में अभी सरकारी-गैर सरकारी आईटीआई की संख्या 1328 है। इनमें पहली और दूसरी पाली को मिलाकर दो लाख 85 हजार 728 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। अगर तीसरी पाली में प्रशिक्षण शुरू हो तो 7143 यूनिट की संख्या बढ़ जाएगी जिससे एक लाख 42 हजार 860 बिहार के और छात्रों का प्रशिक्षण हो सकेगा। इससे औद्योगिक इकाइयों को जहां इंटर्नशिप को छात्र मिल जाएंगे वहीं काम करने वाले युवा आसानी से आईटीआई की डिग्री ले सकेंगे। इससे बिहार में तकनीक से लैस युवाओं की संख्या भी बढ़ जाएगी।

Tags: Bihar Educationbihar iitEducation News
Previous Post

UPTET की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एड्मिट कार्ड

Next Post

KBC में बिग बी बोले- ‘आप इसी वक़्त वापस चली जाएं…’, जानिए पूरा किस्सा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Next Post

KBC में बिग बी बोले- 'आप इसी वक़्त वापस चली जाएं...', जानिए पूरा किस्सा

यह भी पढ़ें

CM योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, बोले- पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

04/12/2021

PM मोदी ने देहरादून के ड्राइवर से की बात, इस काम के लिए की तारीफ

01/07/2021
POCO M7 Plus 5G: ये है 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कैमरा भी है 50MP

ये है 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कैमरा भी है 50MP

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version