• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पड़ोसी को फंसाने के लिए बेटे ने की थी मां की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के गांव मईखुर्दकला में हुई वृद्ध महिला की हत्या (Murder) का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुरुवार को मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुश्मनों से बदला लेने के लिए यह सारा षडयंत्र रचा था।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते दो अप्रैल को थाना परौर क्षेत्र के गांव मईखुर्दकला निवासी कुसुमा (70) अपने ही घर में रक्तरंजित अवस्था में मिली थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। केजीएमयू में 13 अप्रैल को इलाज के दौरान महिला को मौत हो गई। महिला की बेटी ने गांव के ही शरीफ और पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस की मदद ली। छनबीन के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक महिला का पुत्र धर्मवीर आपराधिक प्रवृत्ति का है। धर्मवीर को कई बार पुछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वो थाने नहीं पहुंचा। पुलिस का शक गहराता चला गया और उसकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार को पुलिस टीम ने अमृतापुर चौराहा स्थित स्कूल के पास से धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गांव का रहीश उसकी पत्नी को भगा ले गया था। भागने में उसकी मदद शरीफ व उसका भतीजे पप्पू ने की थी। गांव में उसकी काफी बदनामी हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने पूरी साजिश रची। इसके तहत 31 मार्च की रात को वह नोयडा से चलकर घर पहुंचा और रात में ही खुरपी से अपनी मां के चेहरे पर कई वारकर घायल कर दिया।

मां के बेहोश होते ही उसने घर में रखा सामान फैलाया और चुपचाप रात में ही वापस चला गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई खुरपी बरामद कर ली है। पुलिस हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपित पुत्र को जेल भेज दिया।

Tags: crime newsshahjhapur news
Previous Post

फंदे से लटका मिला दो साल की मासूम और महिला का शव

Next Post

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा 11 गिरफ्तार, लगभग 9 करोड़ रुपए के सामान बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Next Post
Arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा 11 गिरफ्तार, लगभग 9 करोड़ रुपए के सामान बरामद

यह भी पढ़ें

cyclone yass

‘यास’ का बंगाल में कहर: हल्दिया में गिरा पुल, कोलकाता एयरपोर्ट बंद

26/05/2021
CM Dhami

धामी सरकार ने नशे के खिलाफ छेड़ी बड़ी मुहिम, जिलाधिकारियों को सौंपी गई निगरानी की कमान

22/07/2025
सुप्रीम कोर्ट Supreme court

सेना में महिला अफसरों के स्थायी कमीशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version