• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा 11 गिरफ्तार, लगभग 9 करोड़ रुपए के सामान बरामद

Writer D by Writer D
22/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जलालपुर थाना अंतर्गत पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस की सयुक्त टीम ने 11 अंतरराज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 34 अवैध तरीके से काटने के लिए रखे गये चार पहिया वाहन, 38 अवैध चार पहिया वाहनों के इन्जन व लगभग 150 चार पहिया वाहनों के कलपुर्जे जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बरामद किया है।

डाॅ संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी व गौरव शर्मा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर विजय शंकर सिंह व एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी व सर्विलांस प्रभारी रामजनम यादव की संयुक्त टीम द्वारा जलालपुर व त्रिलोचन कस्बे में मुखबिर की सूचना पर कबाड़ी का काम करने वालों के यहां बुधवार देर रात दबिश देकर अवैध रूप से कटान हेतु रखी गयी 34 गाड़ियां तथा 38 गाड़ियों के इन्जन व लगभग 100 वाहनों के स्क्रैप बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी त्रिलोचन बाजार जलालपुर, सुशील कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मकरा लहंगपुर जौनपुर, पंकज कुमार अग्रहरि पुत्र स्व0 रामखेलावन अग्रहरि रेहटी त्रिलोचन जलालपुर, जयशंकर अग्रहरि पुत्र रामलखन रेहटी त्रिलोचन थाना जलालपुर, बनारसी अग्रहरि पुत्र स्व0 छोटेलाल भवनाथपुर, त्रिलोचन बाजार ,बचई पुत्र स्व0 असरफ अली त्रिलोचन जौनपुर। राकेश गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता डिगुरपुर, त्रिलोचन बाजार थाना जलालपुर, राजू अग्रहरि पुत्र गुलाब अग्रहरि त्रिलोचन बाजार, दिनेश चन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 मनोहर लाल गुप्ता बीवनमऊ थाना जलालपुर, तेजू प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 मेवालाल गुप्ता अमौत थाना फूलपुर वाराणसी, ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व0 मनोहर लाल गुप्ता बीवनमऊ थाना जलालपुर शामिल है। जबकि, राकेश गुप्ता पुत्र मुन्नालाल भवनाथपुर थाना जलालपुर फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी 11 लोगों के पास से अलग-अलग गाड़ियां व अन्य सामान बरामद किया है।

वहीं इस मामले में गुरुवार को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जलालपुर में त्रिलोचन के आसपास कबाड़ी की दुकान पर चोरी के वाहनों की कटाई की जा रही है। साथ ही अन्य राज्यों महाराष्ट्र, बिहार, वाराणसी की गाड़ियां भी लाकर कटाई की जा रही है। जिस पर सर्विलांस व एसओजी टीम द्वारा छापेमारी की गई है।

इस दौरान मौके से 34 बड़ी गाड़ियां 38 बड़ी गाड़ियों की इंजन वह लगभग 150 से अधिक छोटी गाड़ियों के कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। गाड़ियों के इंजन नंबर, चेचिस नंबर से मिलान किए जा रहे हैं कि किन किन राज्यों की और कैसे यहां पहुंची हैं। कुल 11 लोगों को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई करते हुए इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार सिंह से आगे इसकी जांच कराई जा रही है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

पड़ोसी को फंसाने के लिए बेटे ने की थी मां की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, महिला मित्र गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Arrested

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, महिला मित्र गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस ने चेकिंग के दौरान दस हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

27/05/2022
Pradosh Vrat

आज रखा जाएगा बुध प्रदोष व्रत, कष्टों से मुक्ति के लिए करें इन मंत्रो का जाप

27/09/2023
Governor

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

06/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version