Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विरोधियों को फंसाने के लिए प्रधान प्रत्याशी बेटे ने खुद को मारी गोली, वाराणसी रेफर

shot

shot

उत्तर प्रदेश के बलिया के नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया में गोली लगने से आशीष चौधरी नाम का युवक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक प्रधान प्रत्याशी का पुत्र है। पुलिस इसे विरोधियों को फंसाने की साजिश बता रही है।

नरही थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात प्रधानी का चुनाव लड़ रहे लालजी चौधरी के पुत्र आशीष ने शोर मचाया कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है।

सेना ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से ONGC के दो कर्मचारियों को कराया मुक्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोली लगने के स्थान पहुंच गई। गोली आशीष के पैर में लगी थी और वह नशे में था। घटना स्थल को देखने के बाद पुलिस को शक हुआ। जब आशीष से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की बात ही नहीं बताई, बल्कि इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हो गया।

थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह की सूझबूझ से एक बड़ी साजिश का खुलासा हो गया। जिससे निर्दोष जेल जाने से बच गए।

Exit mobile version