Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय छात्रों के साथ ‘रंगभेद’ पर सोनम ने जताई नाराजगी

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor

मुंबई। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इंस्टाग्राम स्टोरी (instagram story) शेयर की है। उसमें लिखा है, ‘भारत ने कहा यह चिंता की बात है कि रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) दोनों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी में भारतीय छात्रों (Indian students) को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं निकल पाया है। सूमी में 700 से अधिक भारतीय छात्र (Indian students) अभी भी निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।‘

सोनम कपूर ने बेकलेस ड्रेस में ढाया कहर, फैंस को पसंद आया बोल्ड अवतार

यूक्रेन में रूस के हमले जारी हैं। इस बीच भारतीय छात्रों (Indian students) के जगह-जगह फंसने की खबरें आईं। सभी बच्चों को निकालने के लिए भारत सरकार जुटी हुई है। कई छात्रों ने अपने वीडियोज शेयर किए जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोका गया। उन्हें स्थानीय ग्रॉसरी स्टोर पर नस्लभेद का सामना करना पड़ रहा है। भीषण लड़ाई और गोलाबारी के बीच सूमी शहर में 700 भारतीय छात्र (Indian students) फंसे हुए थे जिन्हें अब निकाल लिया गया है। अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की जिसमें उन्होंने भारतीय बच्चों के साथ रंगभेद के मामले की आलोचना की।

2 साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौट रहीं हैं सोनम कपूर, फैंस हुए बेताब

पीटीआई (PTI) की इस न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने लिखा, ‘दोनों साइड की लड़ाई में भारतीय रंगभेद का सामना कर रहे हैं। रंग के आधार पर जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है वह निंदनीय है। कम से कम खबरें तो यही बता रही हैं।‘

ट्रोलर ने सोनम कपूर से किया सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मुँह तोड़ जवाब

शादी के बाद सोनम कपूर (Sonam Kapoor) लंदन शिफ्ट हो गई हैं। वह मुंबई आती-जाती रहती हैं। वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म एके वर्सेस एके में कैमियो रोल में नजर आई थीं। फिल्म में अनुराग कश्यप और अनिल कपूर मुख्य भूमिक में थे। सोनम ने अनिल कपूर की बेटी का रोल किया था। उनकी आने वाली फिल्म ब्लाइंड है।

Exit mobile version