• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार अखिलेश से चंदा लेने जाएगा ट्रस्ट: चंपत राय

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चंपत राय Champat Rai

चंपत राय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को कानपुर में कहा कि सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, सभी के यहां राम मंदिर का चंदा लेने जाएंगे।

चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विपक्षी दलों से भी चंदा लिया जाएगा। रविवार को चंपत राय सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान चंपत राय से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह अय़ोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विपक्षी दलों से भी चंदा लेंगे? इसपर चंपत राय ने कहा कि वह सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और शरद पवार से भी चंदा लेने जाएंगे।

इस बातचीत के दौरान चंपत राय ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी से चंदा लेने जाने के सवाल पर चंपत राय ने कहा कि उनसे मेरा सलाम बोलना। वह (ओवैसी) अपनी जड़ें खोदें। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वह जड़ें खोजने के लिए नहीं, खोदने के लिए कह रहे हैं। चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में जिस दिन राममंदिर का निर्माण शुरू होगा। उसके 36 या 39 महीने के भीतर मंदिर बनाने का काम पूरा हो जाएगा।

देश की 10 सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों में से 7 के M-Cap में हुई बढ़ोत्तरी

उन्होंने कहा कि मंदिर की नींव की जमीन का आंकलन 70 मीटर गहराई तक राडार तरंगों के जरिए किया गया है। इसमें आईआईटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और इसरो सहित देश के दस नामी संस्थानों ने अपने हिसाब से आंकलन किया।

मंदिर की इमारत पर भूकंप रोधी होगी। कई सौ सालों तक इमारत मजबूत बनी रहे, इस पर आईआईटी चेन्नई काम कर रहा है। देश की सवा सौ करोड़ से अधिक आबादी में हर दूसरे व्यक्ति से साक्षात संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चार लाख कार्यकर्ता जुटेंगे।

चंपत राय ने बताया कि कानपुर प्रांत के 21 जिलों के 50 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। देश के 4 लाख गांवों तक अभियान को ले जाने का लक्ष्य है। राममंदिर पुर्ननिर्माण में डोनेशन नहीं बल्कि सहयोग राशि मांगी गई है।

चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के दान संग्रह के अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से शुरू होकर 42 दिन तक चलेगा। इस दौरान हम व हमारे लोग घर-घर, गांव-गांव तक जाएंगे। इस अभियान के तहत हम देश की आधी आबादी लगभग 55 से 60 करोड़ लोगों तक पहुचेंगे और सहयोग प्राप्त करेंगे।

 

Tags: ayodhya ram mandirayodhya ram mandir newsChampat RaikanpurKanpur Hindi Samacharkanpur newsKanpur News in HindiLatest Kanpur News in Hindiram janmabhoomiram mandirram mandir newsRAM TEMPLEup newsVishwa Hindu Parishadचंपत राय
Previous Post

मुरादनगर हादसे में 18 लोगों की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

Next Post

गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढहने से 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Desk

Desk

Related Posts

potato roll
Main Slider

हल्की-फुल्की भूख में ले इस डिश का लुत्फ, स्वाद पर सब हो जाते हैं फिदा

10/11/2025
terrace garden
फैशन/शैली

इस तरह सजाए अपना टेरेस गार्डन, घर की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

10/11/2025
tulsi
Main Slider

तुलसी के पास भूल कर भी न रखें ये चीजें, आर्थिक समस्याओं से घिर जाएंगे

10/11/2025
Plants
Main Slider

इन पेड़ों का घर के पास का होना होता है शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

10/11/2025
Iron
Main Slider

सोमवार के दिन लोहा खरीदना शुभ या अशुभ, जीवन में क्या पड़ता है प्रभाव?

10/11/2025
Next Post
गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही Roof collapsed at Ghaziabad crematorium

गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढहने से 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

murder

घरेलू विवाद के चलते बहू ने ससुर को खिलाई ‘मौत’ की रोटी

14/07/2021
पीएम मोदी PM Modi

पुडुचेरी में कांग्रेस ने लोगों के भरोसे पर पानी फेरा : पीएम मोदी

25/02/2021
kartik aryan

कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका तिवारी के लिए दिया ‘बलिदान’

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version